एकता मर्डर केस में नए खुलासे-मर्डर वाले दिन कातिल जिम ट्रेनर विमल सोनी ने एकता को 9 बार कॉल किया था

कानपुर
कानपुर के एकता गुप्ता मर्डर केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब जानकारी मिली है कि मर्डर वाले दिन कातिल जिम ट्रेनर विमल सोनी ने एकता को 9 बार कॉल किया था। ये कॉल उसने तड़के 4 से 6 बजे के बीच किए थे। कॉल डिटेल चेक करने पर पता चला है कि विमल सोनी से उस दिन एकता ने बात नहीं की थी। उसने विमल का फोन ही रिसीव नहीं किया था, लेकिन यह भी माना जा रहा है कि उसके कॉल्स के दबाव में ही वह जिम पहुंची थी। वह उस दिन तब भी जिम गई, जबकि एकता के पति और बच्चों ने मना किया था। फिलहाल पुलिस विमल सोनी से पूछताछ के लिए सीडीआर के आधार पर भी सवाल तैयार कर रही है।

इस बीच पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया है कि एकता गुप्ता की हत्या से पहले विमल सोनी ने उसे जोरदार मुक्के भी जड़े थे। उसने एकता के चेहरे पर ऐसे वार किए थे कि नाक से जबड़े के बीच ही 20 फ्रैक्चर हो गए। इसके बाद गला दबाकर उसकी जान ही ले ली। इस तरह विमल सोनी का दावा गलत साबित होता दिख रहा है, जिसका कहना था कि उसने एक मुक्का मारा था, जो एकता के गले पर लगा था। इसी के चलते उसकी जान चली गई। विमल सोनी उस जिम में ट्रेनर था, जहां एकता गुप्ता एक्सरसाइज के लिए जाती थी। इसी दौरान दोनों के बीच अवैध संबंध पनप गया था। फिर जब विमल की शादी तय हुई तो एकता इसका विरोध कर रही थी।

विमल सोनी का दावा है कि एकता चाहती थी कि दोनों का रिलेशन चलता रहे और वह शादी भी न करे। इसी के चलते वह छुटकारा पाना चाहता था और अंत में गुस्से में कत्ल ही कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी रखने वाले दो अधिकारियों ने कहा, 'यह पता चला है कि उसके नाक के पास कई बार वार किया जाए। इसके चलते नाक से लेकर जबड़े तक उसकी हड्डियों में 20 फ्रैक्चर हैं।' अब एकता गुप्ता के शव के अंशों को डीएनए रिपोर्ट के लिए भेजने की तैयारी है। इसके अलावा विमल सोनी की पुलिस हिरासत भी अदालत से मांगी जाएगी।

पुलिस ने तैयार किए 50 सवाल, रिमांड में पूछे जाएंगे
पुलिस ने विमल सोनी को रिमांड में लेकर पूछताछ का पूरा प्लान तैयार कर लिया है। कुल 50 सवाल विमल सोनी से पूछे जाएंगे। राहुल गुप्ता की पत्नी एकता 24 जून के बाद से ही लापता थी, जो ग्रीन पार्क स्टेडियम में स्थित जिम में गई थी। वहां से निकलने के बाद वह घर नहीं पहुंची थी। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पति राहुल ने दर्ज करा दी थी, जिसकी लंबी पड़ताल चली। अंत में 26 अक्टूबर को सोनी ने कबूला की उसने ही एकता को मारा था। फिर उसके ही कहने पर पुलिस ने शव को ऑफिसर्स क्लब के पास एक प्लॉट से बरामद किया, जिसे उसने गाड़ दिया था।

admin

Related Posts

कहां से पैसा आया और कहां खर्च हुआ, अब सब कुछ है स्पष्ट

लखनऊ  उत्तर प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक वित्त के क्षेत्र में एक स्पष्ट और व्यावहारिक बदलाव किया है। अब टैक्स को केवल राजस्व इकट्ठा करने का माध्यम नहीं माना जा रहा,…

कॉरिडोर का किया अवलोकन, बच्चों को दी चॉकलेट

लखनऊ/मीरजापुर  गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। मां की आरती उतारी और सुखी, स्वस्थ व समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की। मुख्यमंत्री ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी