किशोरी को पार्टी में बुलाकर कारोबारी को सौपने के मामले में मास्टरमाइंड रिया को लेकर नई परतें खुलती जा रही

 भोपाल
 नाबालिग किशोरी को बुलाकर उसे फार्महाउस पार्टी में कारोबारी को सौपने के मामले में मास्टरमाइंड रिया को लेकर नई परतें खुलती जा रही हैं। रितु उर्फ रिया खान रसूखदारों की फार्महाउस में होने वाली पार्टियों में महिला डांसर भेजने का काम करती है।

पार्टी के दौरान ड्रग्स दिए जाते हैं और फिर उनके नशे की हालत का फायदा उठाकर कारोबारियों को परोस दिया जाता है। रिया इस तरह की पार्टियों में महिला डांसर सप्लाई करने का काम करती है, जिससे कई लड़कियां उसके सपंर्क में है।
गिरोह और भी बड़ा हो सकता है

अंदेशा जताया जा रहा है कि देह व्यापार का यह गिरोह और भी बड़ा हो सकता है। टीटीनगर पुलिस ने इस मामले में अब तक बैरागढ़ के जूता व्यापारी मुकेश लालचंदानी, मास्टरमाइंड रिया खान, उसका प्रेमी नवेद, हनीफ और अनस को गिरफ्तार किया जा चुका है।

और भी शामिल हो सकते हैं आरोपित

एसीपी अंकिता खातरकर ने बताया कि इस मामले में और भी आरोपित शामिल हो सकते हैं, पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। पुलिस पार्टी में शामिल मुकेश के अन्य दोस्तों से भी जल्द ही पूछताछ करेगी।

रिया पीड़िता के पड़ोस में रहती थी। वह उसे दीदी कहकर बुलाती थी, पहले भी कई बार वह पीड़िता को घर बुला चुकी है। 17 जून को रिया ने फोन कर पीड़िता को बताया कि उसकी तबीयत खराब है, देखभाल के लिए निशातपुरा स्थित फ्लैट में पहुंचे। तब पीड़िता रात को उसके घर पहुंची, लेकिन रिया स्वस्थ थी।

पीड़िता के फ्लैट पर पहुंचने के बाद वह प्रेमी नवेद के साथ घर से बाहर चली गई और नवेद के दोस्त हनीफ के साथ कमरे पर छोड़ दिया और संबंध बनाने को मजबूर किया।

कारोबारी मुकेश लालचंदानी ने उससे दुष्कर्म किया

अगले दिन रिया पीड़िता को लेकर खजूरी सड़क फार्म हाउस पहुंची। वहां रिया और पीड़िता के अलावा मुकेश लालचंदानी की दोस्त माही भी डांस के लिए मौजूद थी। साथ ही मुकेश के कुछ अन्य दोस्त पार्टी में शामिल थे। पार्टी के दौरान ड्रग्स दिए और नशे में कारोबारी मुकेश ने पीड़िता से दुष्कर्म किया। अगले पीड़िता को शरीर में कुछ निशान दिखाई दिए तब उसे घटना का अंदेशा हुआ।

admin

Related Posts

मरीजों को मिलेगा आधुनिक इलाज, एमजीएम इंदौर में बनेगा अत्याधुनिक चिकित्सालय भवन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

 अधोसंरचना विकास कार्यों की वृहद समीक्षा की भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में…

उपभोक्ता गैस बुकिंग के लिये करें डिजिटल माध्यम का प्रयोग : अपर मुख्य सचिव खाद्य श्रीमती शमी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रम के मद्देनजर अधिकारियों को प्रतिदिन समीक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव