1 नवंबर से लागू हुए नए कानून! बैंक, GST और रोजमर्रा के कामों पर ऐसे पड़ेगा असर

नई दिल्ली 
हर महीने की शुरुआत में कई नियम बदल जाते हैं। 1 नवंबर 2025 से भी कई नियमों में बदलाव हो गया है। जिसका असर आप पर पड़ेगा। बता दें, बैंक नॉमिनी से लेकर जीएसटी से जुड़े नियमों में आज से बदलाव हो रहा है।

1. बैंक नॉमिनी नियमों में बदलाव
आज यानी एक नवंबर से बैंक ग्राहकों को चार नॉमिनी जोड़ने का विकल्प देगा। यानी अब कोई भी व्यक्ति अपने एक अकाउंट, लॉकर आदि के लिए चार नॉमिनी जोड़ सकेगा। इस बदलाव के पीछे बैंक का कहना है कि आपातकालीन स्थिति में फंड्स का सदुपयोग हो जाए इसलिए यह फैसला किया गया है। बता दें, नॉमिनी जोड़ने की प्रक्रिया को भी सरल कर दिया गया है।

2- नए जीएसटी स्लैब आज से प्रभावी
भारत सरकार की तरफ से बीते महीने जो जीएसटी स्लैब की घोषणा की गई थी। जोकि आज से लागू हो गया है। सरकार ने पहले के चार जीएसटी स्लैब को हटाकर अब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत के दो जीएसटी स्लैब ही रखा है। वहीं, लक्जरी आइट्स पर 40 प्रतिशत का जीएसटी लगेगा।

3- UPS के लिए बढ़ी डेडलाइन
ऐसे कर्मचारी जो एनपीएस की जगह यूपीएस लेना चाहते हैं उनके लिए डेडलाइन बढ़ा दी गई है। कर्मचारियों के पास अब 30 नवंबर तक इसका चयन करने का विकल्प रहेगा।

4- पेंशनर्स को देना होगा जीवित प्रमाण पत्र
हर एक रिटायर कर्मचारी को जीवित प्रमाण पत्र नवंबर के अंत में जमा करवाना होगा। पेंशनभोगी यह प्रक्रिया बैंक या फिर जीवन प्रमाण पोर्टल के जरिए करवा सकेंगे। अगर समय रहते यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो पेंशन आने में रुकावट आ सकती है।

5- पीएनबी बदल रहा लॉकर चार्ज
इस महीने पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से लॉकर पर लिए जाने वाले शुल्क में बदलाव किया जा सकता है। उम्मीद है कि इसका ऐलान जल्द हो जाएगा। हालांकि, इसके लागू होने में कम से कम 30 दिन का समय रहेगा।

6- एसबीआई कार्डहोल्डर्स को देनी इन पेमेंट्स पर 1% फीस
मोबिक्विक या फिर क्रेड जैसे थर्ड पार्टी ऐप्स से अगर एजुकेशन से जुड़े पेमेंट्स एसबीआई कार्ड होल्डर्स करते हैं तो उन्हें 1 प्रतिशत फीस देनी होगी। इसके अलावा एक हजार रुपये से अधिक पैसा डिजिटल वालेट में जोड़ने पर एसबीआई कार्ड होल्डर्स को 1 प्रतिशत फीस देनी होगी।

7- आधार कार्ड अपडेट चार्ज
बच्चों को बायोमेट्रिक अपडेट के लिए अब कोई पैसा नहीं देना होगा। पहले 125 रुपये की फीस लगती थी। ध्यान रहे कि यह फीस की छूट 1 साल के तक के बच्चों को ही मिलेगी।

कोई वयस्क अगर आधार कार्ड में नाम, जन्म तिथि, एड्रेस या मोबाइन नंबर अपडेट करता है तो उसे 75 रुपये ही देने होंगे। वहीं, फिंगरप्रिंट या फिर रेटिना से जुड़े अपडेट के लिए 125 रुपये खर्च करने होंगे।
 

admin

Related Posts

सेंसेक्स की तेजी, गिरावट के बाद एक घंटे में 76,000 का आंकड़ा पार, शेयर बाजार बना रॉकेट

मुंबई शेयर बाजार की चाल दो कारोबारी दिनों से लगातार बदली-बदली नजर आ रही है. सोमवार को जहां सेंसेक्स-निफ्टी ने आखिरी कारोबारी घंटे में बाजी पलट दी थी और शुरुआती…

भारत का व्यापारिक घाटा फरवरी में घटकर 27.1 अरब डॉलर, दर्ज की गई गिरावट

नई दिल्ली  भारत का वस्तु व्यापारिक घाटा फरवरी में कम होकर 27.1 अरब डॉलर हो गया है, जो कि पिछले महीने 34.68 अरब डॉलर था। यह जानकारी वाणिज्य और उद्योग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 0 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 0 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी