नए वित्तीय वर्ष का झटका: राजस्थान में शराब की कीमतों और सफारी शुल्क में भारी बढ़ोतरी लागू

जयपुर
 राजस्थान में एक अप्रैल से शराब महंगी होगी। राजस्थान में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही एक अप्रेल से शराब की कीमतों में 8 से 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होने जा रही है। राज्य सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए आबकारी ड्यूटी में 5 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए इसे 75 प्रतिशत से बढ़ाकर 80 प्रतिशत कर दिया है।

इस बढ़ोतरी का सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। बीयर की एक बोतल अब करीब 15 से 20 रुपए तक महंगी मिल सकती है, जबकि 1000 रुपए की शराब की बोतल की कीमत बढ़कर लगभग 1100 रुपए तक पहुंचने की संभावना है। विभाग के अनुसार, चालू वित्तीय वर्ष में आबकारी से करीब 19 हजार करोड़ रुपए के राजस्व का लक्ष्य रखा गया था। वहीं, आगामी वित्तीय वर्ष के लिए यह लक्ष्य बढ़ाकर 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक निर्धारित किया गया है।

कल से महंगा होगा जंगल घूमना, दस फीसदी बढे़गा किराया
प्रदेशभर में बुधवार से आमजन का जंगल घूमना महंगा हो जाएगा। यानि अब पर्यटकों को जंगल या सफारी घूमने में थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। वजह यह है​ कि वन विभाग ने दस फीसदी तक दाम बढ़ा दिए हैं। इस संबंध में विभाग ने गुपचुप आदेश जारी किए है। वन अधिकारियों के अनुसार एक अप्रेल से सफारी शुल्क में करीब 10 प्रतिशत तक वृद्धि होगी, जो जिप्सी और कैन्टर सहित विभिन्न श्रेणियों पर लागू रहेगी।

वन विभाग के अनुसार यह निर्णय बढ़ती परिचालन लागत और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है। यह जैविक उद्यानों और वन्यजीव अभयारण्यों में एक साथ लागू होगा।

रणथंभौर में सफारी का समय बदलेगा
रणथंभौर (सवाई माधोपुर) के डीएफओ संजीव शर्मा ने बताया कि 1 अप्रैल से सफारी के समय में बदलाव किया जाएगा। नए समय के अनुसार, मॉर्निंग सफारी सुबह 6 से 9.30 बजे तक और इवनिंग सफारी दोपहर 3 से शाम 6.30 बजे तक संचालित होगी।

admin

Related Posts

सोशल मीडिया ट्रेंड बना ‘गुलाबी हाथी’ विवाद, जयपुर में फोटोशूट पर उठा हंगामा

जयपुर. राजस्थान के जयपुर में हुए एक फोटोशूट को लेकर सोशल मीडिया पर हंगाम देखने को मिल रहा है। जहां एक विदेशी फोटोग्राफर ने एक हाथी को चमकीले गुलाबी रंग…

सिलेंडर की कीमतों में लगी आग, जयपुर में ब्लैक में बिक रही गैस, आम आदमी की थाली होगी और महंगी

जयपुर जयपुर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ने व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को महंगाई का बड़ा झटका दिया है। हाल ही में हुई नवीनतम बढ़ोतरी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 4 views
लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI