जस्टिस यशवंत वर्मा के घर के पास से जले हुए नोटों के नए सबूत मिले, नए वीडियो में मिला सबूत

नई दिल्ली
दिल्ली हाई कोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के घर 15 करोड़ की भारी भरकम रकम मिलने से सनसनी मची हुई है। उनके खिलाफ कई वकील कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं तो वहीं जस्टिस यशवंत वर्मा इसे साजिश बता रहे हैं। इस बीच उनके घर के पास से एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में उनके घर के पास से जले हुए नोटों के नए सबूत मिले हैं। नोटों के इस नए सबूत ने फिर एक बार शक की सुई जस्टिस यशवंत वर्मा की तरफ मोड़ दी है।

दिल्ली हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा के घर के पास से आए इस नए वीडियो में जले हुए नोट देखे जा सकते हैं। देखने पर तो यह 500 के नोट लग रहे हैं जो आधे-अधूरे और फटी हालत में हैं। बता दें कि यशवंत वर्मा के घर आग लगने के बाद मिले 15 करोड़ कैश पर सब हैरत में हैं। इससे पहले हाई कोर्ट ने जस्टिस यशवंत वर्मा के कॉल रेकॉर्ड सुरक्षित रखने को कहा है।

एक सफाई कर्मचारी,इंदरजीत ने बताया कि हम इस इलाके में काम करते हैं। हम सड़कों से कचरा इकट्ठा करते हैं। हम 4-5 दिन पहले यहाँ सफाई कर रहे थे और कचरा इकट्ठा कर रहे थे,तभी हमें जले हुए 500 रुपये के नोटों के कुछ छोटे टुकड़े मिले। हमें वह उस दिन मिला था। अब,हमें 1-2 टुकड़े मिले हैं। हमें नहीं पता कि आग कहां लगी। हम सिर्फ कचरा इकट्ठा करते हैं।

शनिवार देर रात सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के मौजूदा जज जस्टिस यशवंत वर्मा के आधिकारिक आवास पर मिली बेहिसाब नकदी के आरोपों से संबंधित रिपोर्ट,फोटो और वीडियो अपलोड किए। कोर्ट की वेबसाइट पर अब उपलब्ध सामग्री में एक आंतरिक जांच के निष्कर्ष और जस्टिस वर्मा द्वारा आरोपों से इनकार करते हुए दिए गए विस्तृत जवाब का खुलासा किया गया है। 14 मार्च को जस्टिस वर्मा के आधिकारिक आवास पर आग लगने के बाद बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के बाद यह विवाद शुरू हुआ था।

  • admin

    Related Posts

    एलपीजी की किल्लत और अफवाहों पर लगाम,दिल्ली सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम, गुप्त रखी जाएगी शिकायतकर्ता की पहचान

    नई दिल्ली मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर अब धीरे-धीरे दुनिया के कई देशों में दिखने लगा है. ऊर्जा सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ रही है और इसी…

    विधानसभा चुनावों से पहले नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सक्रियता, यूपी और गुजरात में सियासी लाभ की तैयारी

     नई दिल्ली  पिछले सप्ताह केंद्र सरकार ने अचानक नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) के तहत संसद और विधानसभाओं में 33 फीसदी महिला आरक्षण के लिए संविधान संशोधन से संबंधित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 1 views
    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 0 views
    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 0 views
    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

    विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

    IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 1 views
    IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?