अब सस्ता नहीं नया बिजली कनेक्शन! फीस सीधे 6 गुना बढ़ी, जानिए नई दर

लखनऊ
 उत्तर प्रदेश में ऊर्जा विभाग बिजली दरों को बढ़ाने की लगातार कोशिश कर रहा है. हालांकि विभाग की इस पहल पर कोई फैसला होता, उससे पहले ऊर्जा विभाग ने नए कनेक्शन लेने वाला चार्ज बढ़ा दिया है. यानी कि दिवाली से पहले गरीबों को बड़ा झटका लगा है. यानी कि अब किसी को 1KW का कनेक्शन लेना होगा तो 1032 रुपये की जगह 6400 रुपए देने होंगे. जबकि केंद्र सरकार के निर्देश पर RDSS योजना के तहत प्रीपेड मीटर फ्री में लगने वाले थे. ऊर्जा विभाग के इस मनमाने आदेश से लाखों गरीब-मध्यम परिवार की मुसीबतें बढ़ गई हैं.

37 हजार उपभोक्ता नहीं ले पा रहे कनेक्शन
वहीं ऊर्जा विभाग के फैसले को लेकर UP उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने कहा कि 10 सितंबर से 1 लाख 74 हजार 878 बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन आए हैं. जिनमें से  56 हजार 251 उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिया गया है और 34737 आवेदन अभी विचाराधीन है. वहीं 23192 उपभोक्ताओं को पैसा देने के बाद भी कनेक्शन नहीं मिला है और बिजली कनेक्शन के 6251 आवेदनों को निरस्त कर दिया गया है. 37 हजार 43 लोग कनेक्शन के लिए आवेदन देने के बाद पैसे जमा नहीं कर पाए हैं.

1032 रुपये से सीधा 6400 रुपये में मिलेगा कनेक्शन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पहले 872 रुपए के मीटर सहित 1032 रुपए में 1KW कनेक्शन मिलता था. अब 6061 रुपए के प्रीपेड मीटर समेत 1KW कनेक्शन के लिए 6400 रुपए देने होंगे. नए कनेक्शन के साथ प्रीपेड मीटर का शुल्क 6 गुना से अधिक वसूला जा रहा है. ऊर्जा विभाग ने बीते 10 सितंबर को आदेश दिया था. UP में 37 हजार गरीब 6 गुना पैसा नहीं जमा कर पा रहे हैं. बिना नियामक आयोग की अनुमति के कनेक्शन के साथ मीटर शुल्क अनिवार्य किया गया है.

‘रोकी जाए अवैध वसूली’
उपभोक्ता परिषद ने ऊर्जा विभाग के इस फैसले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर 6061 की अवैध वसूली रोकी जाए. ऊर्चा विभाग के इस आदेश से सरकार की छवि धूमिल हो रही है. PM, CM और ऊर्जामंत्री के क्षेत्र में भी 6 गुना अधिक पैसा दे पाने में लोग असमर्थ दिख रहे हैं.

 

admin

Related Posts

प्रदेश में राही टूरिस्ट लॉज के नेटवर्क विस्तार से धार्मिक, सांस्कृतिक और इको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

एटा के पटना पक्षी विहार, हरदोई की सांडी झील और बुलंदशहर के नरौरा में भी बनेंगे लॉज लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप प्रदेश में धार्मिक, सांस्कृतिक और…

योगी सरकार की औद्योगिक नीति को रफ्तार, यमुना एक्सप्रेसवे पर अपैरल पार्क बन रहा रोजगार और निर्यात का नया हब

  175 एकड़ में विकसित हो रहा आधुनिक अपैरल पार्क 173 औद्योगिक भूखंडों में अब तक 156 भूखंडों का किया गया आवंटन 106 इकाइयों के पक्ष में लीज डीड निष्पादित,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 1 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 1 views
भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल