अमेरिका-रूस रिश्तों में नया विवाद, अलास्का होटल से निकले ट्रंप-पुतिन के सीक्रेट पेपर

वाशिंगटन 
अलास्का में शनिवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन के बीच हुई बैठक की कई अहम जानकारियां लापरवाही के चलते लीक हो गईं। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन और ट्रंप के बीच बातचीत से पहले ही उनकी मीटिंग को लेकर सीक्रेट दस्तावेज होटल के प्रिंटर पर ही छूट गए थे। इसमें कई संवेदनशील जानकारियां भी थीं। रिपोर्ट में बताया गया कि फोर स्टार होटल कैप्टेन कुक के प्रिंटर पर अहम दस्तावेज पाए गए थे।

दस्तावेज में थीं अहम जानकारियां
इन दस्तावेजों में दोनों नेताओं के लंच का मेन्यू भी शामिल था। इसमें लिखा था कि उन्हें मीट के टुकड़ों के साथ ब्रैंडी, पिपरकॉर्न सॉस और सलाद सर्व की जाएगी। इसके अलावा आलू की मलाईदार डिश और भुनी हुई शतावरी भी मेन्यू में शामिल थी। रूस के आर्कटिक सागर में पाई जाने वाली विशेष मछली की डिश भी उन्हें सर्व की जानी थी। हालांकि चर्चा के बाद दोनों राष्ट्रपतियों ने लंच किया ही नहीं और अपने-अपने रास्ते निकल गए। इसके अलावा इसमें बोर्डरूम की स्टाइल टेबल की सेटिंग भी बताई गई थी। इसी के मुताबिक दोनों राष्ट्रपतियों और उनके सहयोगियों की सीटिंग अरेंजमेंट किया गया था।

एक अन्य पेपर में बताया गया था कि राष्ट्रपतियों के साथ कौन-कौन से लोग चर्चा के समय मौजूद रहेंगे। इसके अलावा अमेरिकी अधिकारियों को सलाह दी गई थी कि वे राष्ट्रपति पुतिन को पूतिन 'Poo Tihn' कहकर संबोधित करें। इन दस्तावेजों में बताया गया था कि डोनाल्ड ट्रंप पुतिन को एक बाज की आकृति वाला मोमेंटो देंगे। अब यह तोहफा पुतिन को दिया गया या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। इसके अलावा इन सीक्रेट दस्तावेजों पर अमेरिकी अधिकारियों के नंबर भी लिखे थे। इन अधिकारियों को पूरे इवेंट के मैनेजमेंट का जिम्मा दिया गया था।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि वह सोमवार को वाशिंगटन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात के कुछ ही घंटों बाद ट्रंप ने कहा कि युद्ध को समाप्त करने का सबसे अच्छा तरीका युद्ध विराम नहीं, बल्कि समग्र शांति समझौता है। जेलेंस्की ने कहा कि अलास्का में पुतिन और ट्रंप के बीच मुलाकात के बाद शनिवार को उन्होंने ट्रंप के साथ ‘लंबी और सार्थक’ बातचीत की। उन्होंने सोमवार को वाशिंगटन में व्यक्तिगत रूप से मिलने के निमंत्रण के लिए ट्रंप का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे ‘हत्या और युद्ध को समाप्त करने पर चर्चा करेंगे।’

 

  • admin

    Related Posts

    जाति मुक्त समाज की बात, लेकिन अब बांटने लगे; सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी सख्त टिप्पणी

    नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका खारिज करते हुए याचिकाकर्ता को जमकर लताड़ा। कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा कि देश में हमें एक जाति मुक्त समाज बनाना था,…

    मिडिल ईस्ट के तनाव का रियल एस्टेट पर साया, घरों की कीमतों में वृद्धि की संभावना

    मुंबई  रियल एस्टेट डेवलपर्स के संगठनों क्रेडाई (Credai) और नारेडको (Naredco) ने चेतावनी दी है कि अमेरिका-ईरान के बीच लंबे समय तक चलने वाला युद्ध निर्माण लागत को बढ़ा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

    • By admin
    • March 25, 2026
    • 0 views
    IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

    इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 1 views
    इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

    आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

    भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 0 views
    भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

    दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 0 views
    दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

    महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 1 views
    महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका