समंदर में नई हलचल: पाकिस्तान ने टेस्ट की खतरनाक एंटी-शिप मिसाइल, भारत को कितनी चिंता?

इस्लामाबाद 
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हर मोर्चे पर मात खाया पड़ोसी देश पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और लगातार हथियारों की होड़ में शामिल है। दो महीने पहले जमीन से लॉन्च किए जाने वाले फतह-4 क्रूज मिसाइल के परीक्षण के बाद अब पाकिस्तानी नौसेना ने एक स्वदेश विकसित पोत रोधी बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह मिसाइल समुद्र और धरती, दोनों स्थानों पर लक्ष्य भेदने में सक्षम है। पाक सेना ने यह जानकारी दी है लेकिन इस मिसाइल का नाम अभी तक सार्वजनिक नहीं किया है।
 
इसे दुश्मन के युद्धपोत को समंदर में ही डुबोने वाली एंटी शिप मिसाइल कहा जा रहा है। पाकिस्तान की मिलिट्री प्रेस विंग ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (ISPR) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, यह परीक्षण मंगलवार को स्थानीय स्तर पर निर्मित नौसैन्य प्लेटफॉर्म से किया गया, जिससे देश की रक्षा क्षमताएं बढ़ी हैं। ISPR ने कहा है कि यह मिसाइल समुद्र और जमीन, दोनों जगहों पर काफी सटीकता से हमला करने में सक्षम है। साथ ही, यह उन्नत तकनीक से लैस है।

पाक पीएम-राष्ट्रपति गदगद
पाकिस्तानी नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह सफल परीक्षण देश की बढ़ती प्रौद्योगिकीय विशेषज्ञता को दर्शाता है और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए नौसेना की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी’ के अध्यक्ष जनरल साहिर शमशाद मिर्जा और सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों ने इस उपलब्धि में शामिल सभी इकाइयों, वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी है।

परीक्षण में सटीक निशाना साधा
भारत के साथ मई में हुए सैन्य संघर्ष के बाद से पाकिस्तान अपनी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। बता दें कि दो महीने पहले सितंबर 2025 में पाकिस्तानी सेना ने अपनी नव विकसित फतह-4 का परीक्षण किया था, जो जमीन से जमीन पर 750 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली क्रूज मिसाइल है। अब पाकिस्तान ने पानी से पानी या सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया है, जिसने सटीक निशाना साधा है।

भारत के लिए कितना टेंशन? क्या खूबियां?
यह भारत समेत अन्य दुश्मनों के युद्धपोतों को एक मिनट के अंदर डुबोने में सक्षम है। यह मिसाइल पहले हवा में बहुत ऊपर जाती है, फिर सीधे नीचे गोता लगाकर टारगेट पर निशाना साधती है। इसे दुश्मन का रडार आसानी से नहीं पकड़ सकता है। इसीलिए पाकिस्तान कह रहा है कि उसकी नौसेना अब ज्यादा ताकतवर हो गई है। यह पाकिस्तान द्वारा पूरी तरह से स्वदेश निर्मित है। इस मिसाइल को समंदर में नेवी के जहाज से लॉन्च किया जाता है। यानी यह नेवी के जहाज पर लगी होती है। यह बहुत तेज उड़ती है और आसमान में ही दिशा बदल सकती है। दुश्मन के रडार सिस्टम से बचने में सक्षम है। यह तेजी से गोता लगाकर दुश्मन के टारगेट पर सटीक निशाना लगाने में सक्षम है।

admin

Related Posts

हवा में हिंसा! 30 हजार फुट पर यात्रियों की खून-खराबे वाली लड़ाई, अचानक करानी पड़ी लैंडिंग

तुर्की तुर्की से यूनाइटेड किंगडम (UK) जा रही Jet2 की एक फ्लाइट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रियों के बीच हवा में ही हिंसक झड़प शुरू हो गई।…

US में भारतीय छात्र लापता होने से हड़कंप, सैन फ्रांसिस्को में दूतावास ने संभाली कमान

न्यू यार्क अमेरिका से भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंताजनक खबर सामने आई है। कर्नाटक के रहने वाले और University of California, Berkeley में पोस्ट-ग्रेजुएट की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर