प्रयागराज जंक्शन पर एंट्री और एग्जिट के लिए नई व्यवस्था लागू, इन बातों का रखना होगा ध्यान

प्रयागराज

महाकुंभ 2025 में आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा और सुगमता से प्रवेश/निकासी के लिए प्रयागराज जंक्शन पर दिनांक 7 फरवरी 2025 को प्रातः 8:00 बजे से अग्रिम आदेश तक एकल दिशा मूवमेंट लागू रहेगा। इस दौरान प्रवेश केवल सिटी साइड (प्लेटफ़ॉर्म नं.-1 की ओर) से दिया जाएगा और निकास केवल सिविल लाइंस साइड की ओर से होगा।

एंट्री और एग्जिट की नई व्यवस्था लागू
अनारक्षित यात्रियों को दिशावार यात्री आश्रय के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। टिकट की व्यवस्था यात्री आश्रयों में अनारक्षित टिकट काउंटर, एटीवीएम और मोबाइल टिकटिंग के रूप में रहेगी। आरक्षित यात्रियों को प्रवेश गेट संख्या 5 के माध्यम से दिया जाएगा और उन्हें गाड़ी आने से आधे घंटे पहले ही प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति होगी। स्टेशन के दोनों ओर इस दौरान आवागमन के लिए पर्याप्त साधनों की उपलब्धता बनी रहेगी।

महाकुंभ में देश-दुनिया के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालुओं के आने सिलसिला जारी है। बंसत पंचमी पर तीसरे अमृत स्नान में श्रद्धालुओं जनसैलाब उमड़ा। जहां 2 करोड़ 23 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। वहीं गुरुवार को शाम 6 बजे तक 71.74 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान कियाय़ संगम में अब तक 39 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।

महाकुंभ क्यों मनाया जाता है
पौराणिक कथा के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश के लिए देवताओं और असुरों के बीच 12 दिन घमासान युद्ध हुआ। अमृत को पाने की लड़ाई के बीच कलश से अमृत की कुछ बूंदें धरती के चार स्थानों पर गिरी थीं। ये जगह हैं प्रयागराज, उज्जैन, हरिद्वार और नासिक। इन्हीं चारों जगहों पर कुंभ का मेला लगता है। जब गुरु वृषभ राशि में और सूर्य मकर राशि में होते हैं तब कुंभ मेला प्रयागराज में आयोजित किया जाता है। जब गुरु और सूर्य सिंह राशि में होते हैं, तब कुंभ मेला नासिक में आयोजित होता है। गुरु के सिंह राशि और सूर्य के मेष राशि में होने पर कुंभ मेला उज्जैन में आयोजित होता है। सूर्य मेष राशि और गुरु कुंभ राशि में होते हैं, तब हरिद्वार में कुंभ मेले का आयोजन किया जाता है।

  • admin

    Related Posts

    डिप्टी सीएम ने प्रतिनिधिमंडल को उत्तर प्रदेश में आने का दिया निमंत्रण

    उप मुख्यमंत्री की जर्मनी के प्रतिनिधि मंडल से लॉजिस्टिक्स, डेटा सेंटर व नवाचार पर चर्चा   उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जर्मनी में केल्स्टरबाख के मेयर, राउनहाइम के मेयर तथा…

    जर्मनी की टेक कंपनी के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में डेटा सेंटर स्थापित करने की तैयारी

    लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में चलेंगी एआई-आधारित स्वास्थ्य परियोजनाएं फ्रैंकफर्ट में यूपी प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक, हेल्थ-टेक और एआई सहयोग पर बनी सहमति जर्मनी की टेक कंपनी के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    हाई-वोल्टेज मुकाबला तय! वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान, जानें पूरा शेड्यूल और टाइमिंग

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 1 views
    हाई-वोल्टेज मुकाबला तय! वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान, जानें पूरा शेड्यूल और टाइमिंग

    साउथ अफ्रीका से मिली हार ने टीम इंडिया के सेमीफाइनल सपने को झटका, बदलाव की ओर रुख

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 0 views
    साउथ अफ्रीका से मिली हार ने टीम इंडिया के सेमीफाइनल सपने को झटका, बदलाव की ओर रुख

    क्या फिर दौड़ेगी F1 कारें? बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर अडानी ग्रुप की नजर

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 1 views
    क्या फिर दौड़ेगी F1 कारें? बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर अडानी ग्रुप की नजर

    107 रन से जीता वेस्टइंडीज, सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे पूरी तरह पस्त

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 2 views
    107 रन से जीता वेस्टइंडीज, सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे पूरी तरह पस्त

    राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

    गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन