नेपाल का जलवा! राशिद खान ने अकेले पलटा मुकाबला, भारत को शर्मनाक हार

नई दिल्ली
नेपाल ने भारत को उस समय चौंकाया जब उन्होंने हॉन्ग-कॉन्ग सिक्सेस में दिनेश कार्तिक की अगुवाई वाली टीम इंडिया को 92 रनों से धूल चटाई। जी हां, आपने सही बढ़ा। भारत को नेपाल के हाथों क्रिकेट के मैदान पर इस हार के साथ शर्मसार होना पड़ा है। 6 ओवर के इस मैच में नेपाल ने पहले बैटिंग करते हुए बिना कोई विकेट खोए 137 रन बनाए थे, इस स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया मात्र 3 ओवर में 45 रनों पर ही ढेर हो गई। नेपाल की इस जीत के हीरो राशिद खान रहे, जिन्होंने तूफानी अर्धशतक जड़ने के साथ-साथ तीन विकेट भी चटकाए। भारत को इससे पहले इस टूर्नामेंट में कुवैत और यूएई के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था।
 
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए नेपाल की टीम ने धुआंधार शुरुआत की। राशिद खान 17 गेंदों पर 4 चौकों और 6 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 55 रन बनाकर रिटायर हर्ट हो गए। वहीं उनके साथी सलामी बल्लेबाज संदीप जोरा ने 12 गेंदों पर 47 तो नंबर तीन पर आए लोकेश बाम ने 7 गेंदों पर 31 रनों की नाबाद पारी खेली। लोकेश ने यह रन 442.86 के स्ट्राइक रेट से बनाए, इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 4 छक्के लगाए।

138 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी रॉबिन उथप्पा और भरत चिपली की जोड़ी पहले ही ओवर में 13 के स्कोर पर टूट गई। उथप्पा का बल्ला इस टूर्नामेंट में बिल्कुल ही नहीं चला। भरत चिपली के साथ प्रियांक पंचाल 12-12 रन बनाकर टीम के हाईएस्ट स्कोरर रहे। भारत को 45 के स्कोर पर ढेर करने में अहम रोल राशिद खान ने अदा किया। एक ओवर में उन्होंने 7 रन खर्च कर तीन विकेट चटकाए, जिसमें कप्तान दिनेश कार्तिक का भी विकेट शामिल है। बता दें, भारत कुवैत से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया है, यह टीम इंडिया का बाउल मैच चल रहा है। भारत का आखिरी मैच श्रीलंका से बाकी है।

admin

Related Posts

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। MI का इस संस्करण ये आखिरी मुकाबला होगा। वहीं, RR…

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

नई दिल्ली टेस्ट क्रिकेट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अब खतरे में नजर आने लगा है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट जिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा