सभी 75 जिलों के कमिश्नर और जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी, 25 लाख किसानों की बदलेगी तकदीर!

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 25 लाख नए किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) से जोड़ने का बड़ा लक्ष्य तय किया है। इस दिशा में प्रदेश के सभी 75 जिलों के कमिश्नर और जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

पहले ही 71 लाख किसानों को मिला लाभ
मिली जानकारी के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान राज्य सरकार ने 71 लाख से अधिक किसानों को केसीसी की सुविधा प्रदान की है। अब इस अभियान को और तेज कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभार्थी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ा जा रहा है।

बैंकों की मदद से हो रहा वितरण
सहकारी और व्यावसायिक बैंकों की मदद से किसानों को यह कार्ड मुहैया कराया जा रहा है। भारत सरकार ने भी सभी पात्र किसानों को इस योजना का लाभ देने के निर्देश जारी किए हैं, ताकि उन्हें फसली ऋण जैसी सुविधाएं आसानी से मिल सकें।

किसानों के भविष्य को आर्थिक मजबूती
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा खेती-किसानी को लाभकारी व्यवसाय में बदलने की है। किसान क्रेडिट कार्ड योजना इसी नीति का हिस्सा है, जिससे किसानों को समय पर आर्थिक सहायता मिलती है और वे साहूकारों के चंगुल में फंसने से बचते हैं।

फसली ऋण में तेजी, आय में बढ़ोतरी
केसीसी योजना के तहत किसानों को कम ब्याज पर बैंक से ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वे बीज, खाद और अन्य जरूरी चीजें खरीद सकें। इससे पैदावार में बढ़ोतरी होती है और कृषि आय में सुधार देखने को मिलता है।

जिला स्तर पर चलेगा विशेष अभियान
आने वाले वर्ष में राज्य सरकार 25 लाख नए किसानों को इस योजना से जोड़ने के लिए जिला स्तर पर विशेष अभियान चलाने जा रही है। पात्र किसानों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।

 

admin

Related Posts

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: यूपी आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए विशेष सुविधाएं

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्टः यूपी आने वाले विदेशी पर्यटकों को होगी सुविधा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर से सीधे यूपी हार्टलैंड में प्रवेश कर सकेंगे विदेशी पर्यटक, बढ़ेगा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आधारित गीत की धुन से गूंजे जेवर की गलियां

योगी जी लायो जेवर में एयरपोर्ट जेवर की गलियों में गूंजा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लिखा गया गीत  लोकार्पण समारोह में संगीत, जनसमर्थन और राजनीतिक तालमेल का अनोखा संगम दिखा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर