हल्की धुंध और प्रदूषण की डबल मार झेल रहा एनसीआर, दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई फिर 400 के पार पहुंच गया

नोएडा
दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में फिलहाल कुछ दिनों तक हल्की धुंध की चादर देखने को मिलेगी। इसके साथ-साथ आने वाले दो दिनों में न्यूनतम पारे में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई फिर 400 के पार पहुंच गया है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम पारा और ऊपर बढ़ेगा और लोगों को हल्की गर्मी का एहसास शुरू हो जाएगा। हालांकि दिन के वक्त तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक 30 जनवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया है और वातावरण पूरी तरह से साफ रहेगा।

वहीं 31 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया है और हल्की धुंध एनसीआर के लोगों को देखने को मिलेगी। इसके बाद 1 फरवरी से न्यूनतम पारा 11 डिग्री और अधिकतम पारा 25 डिग्री पहुंचने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने हल्के कोहरे की आशंका जताई है।

2 फरवरी को मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम पारा 11 डिग्री और अधिकतम पारा 24 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इसके बाद 3 फरवरी को न्यूनतम पारा 10 डिग्री और अधिकतम पारा 23 डिग्री होने की आशंका जताई गई है, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि इस दिन एनसीआर के लोगों का सामना हल्की बारिश से हो सकता है।

वहीं 4 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है और साथ ही तेज बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। वहीं एनसीआर के लोगों के लिए अब बढ़ता एक्यूआई भी चिंता का विषय बन गया है। अगर दिल्ली की बात करें तो यहां पर एक्यूआई औसतन 377 दर्ज किया गया है और दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के भी पार पहुंच गया है, जिसके कारण लोग फिर जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हो रहे हैं।

वहीं गाजियाबाद में एक्यूआई औसतन 258 दर्ज किया गया है, तो ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 222 दर्ज किया गया है, जो हवा की फिलहाल बेहतर स्थिति दर्शाता है। वहीं अगर नोएडा की बात करें तो एक्यूआई 251 दर्ज किया गया है। एक्यूआई में आई बढ़ोतरी के चलते एनसीआर के लोग फिलहाल एक बार फिर जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हो रहे हैं।

 

admin

Related Posts

सीमा हैदर के आगे झुका गुलाम, जंग में पीछे हटने को हुआ मजबूर

ग्रेटर नोएडा चार बच्चों को लेकर पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर ने अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के खिलाफ एक जंग में जीत हासिल करती दिख रही है।…

केजरीवाल-सिसोदिया पर चार्ज फ्रेमिंग पर सस्पेंस, अदालत ने सुरक्षित रखा आदेश

नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली शराब घोटाला मामले में आरोप तय करने पर आदेश सुरक्षित रख लिया। स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने सीबीआई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें