नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर किया हमला, एक जवान घायल

बालाघाट

जिले के रूपझर थाना के पुलिस चौकी सोनगुड्डा के तहत कुंदुल जंगल में 17 नवंबर रविवार को 11 से 12 बजे के बीच पुलिस सर्चिंग पार्टी व नक्सलियों के बीच आपसी हुई मुठभेड़ में हाकफोर्स का एक आरक्षक शिवकुमार शर्मा घायल हो गया है। जिसे प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए महाराष्ट्र राज्य के गोंदिया रेफर किया गया हैं।

स्पेशल ऑपरेशन के दौरान हमला
जानकारी के अनुसार, हाकफोर्स की टीमों के द्वारा नक्सल विरोधी अभियान के तहत रविवार को सूचना के आधार पर स्पेशल आपरेशन चलाया जा रहा था। स्पेशल ऑपरेशन के दौरान पुलिस पार्टी हाकफोर्स एसओजी उकवा पर कुंदुल पहाड़ी जंगल क्षेत्र में जवानों का आमना सामना 12 से 15 सशस्त्र वर्दीधारी नक्सलियों से हुआ। नक्सलियों ने पुलिस को देखकर फायरिंग की। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों पर जवाबी फायरिंग की। पुलिस व नक्सली मुठभेड़ में हाकफोर्स के आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए है।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई से नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग गए। घटना पर थाना रूपझर में नक्सलियों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मौके से भागे हुए नक्सलियों की धरपकड़ के लिए भारी सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है।

मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक नगेंद्र सिंह ने बताया कि आरक्षक का बेहतर उपचार किया जा रहा है और चिकित्सकों से भी चर्चा की जा रही है, जल्द ही आरक्षक की रिकवरी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि 12 से 15 नक्सलियों ने अचानक ही सर्चिंग पार्टी पर हमला कर दिया था। बताया जा रहा है कि पुलिस की 10 पार्टियां नक्सलियों को तलाशने के लिए जंगल में सर्चिंग में जुट गई है।

  • admin

    Related Posts

    होटल रूम की गुत्थी: अंदर कौन था, कैसे हुई छात्रा की मौत? जांच में कई चौंकाने वाले मोड़

    शिवपुरी फिजिकल थानांतर्गत खिन्नी नाके पर स्थित होटल युवराज में सोमवार को एक छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला दो दिन बाद भी अबूझ पहेली बना हुआ है। फिलहाल पुलिस…

    उमरिया स्कूल में छात्राओं के ‘झूमने’ पर अफरा-तफरी, मेडिकल रिपोर्ट सामान्य फिर भी अंधविश्वास हावी

    नौरोजाबाद उमरिया जिले के करकेली जनपद अंतर्गत कल्दा गांव मे स्थित शासकीय हाई स्कूल की चार छात्राएं अचानक झूमने लगीं। छात्राओं के झूमने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

    शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

    जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 3 views
    जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

    हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

    कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 3 views
    कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

    पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी