अबूझमाड़ में नक्सलियों ने फिर की कायराना करतूत, IED की चपेट में आने से बस्तर फाइटर का जवान घायल

नारायणपुर

अबूझमाड़ के जंगल में नक्सलियों ने फिर कायराना करतूत को अंजाम दिया है. नक्सलियों ने कुतुल और बेड़माकोटी के बीच प्रेशर IED प्लांट किया हुआ था, जिसकी चपेट में आने से बस्तर फाइटर का 1 जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे बेहतर इलाज के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. वहीं सुरक्षा बल के जवानों ने घटना के बाद इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दी है. यह घटना कोहकामेटा थाना इलाके में हुई. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है.

बता दें, प्रदेश को नक्सवाद मुक्त बनाने की दिशा में सरकार ने 2026 तक का लक्ष्य रखा है. इसके लिए लगातार सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सर्चिंग ऑपरेशन कर नक्सलियों का खात्मा कर रहे हैं. इसके अलावा बढ़ते दबाव और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर संगठन के कई बड़े नक्सलियों ने सरेंडर भी किया है. इससे माओवादी (नक्सल) संगठनों में बौखलाहट बढ़ गई है. इसी बौखलाहट में आकर नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए IED प्लांट किया था, जिसकी चपेट में आने से आज एक बस्तर फाइटर का जवान घायल हो गया. फिलहाल घायल जवान का अस्पताल में इलाज जारी है.

  • admin

    Related Posts

    एसडीएम-तहसीलदार करेंगे मॉनिटरिंग, अवैध रेत उत्खनन रोकने बनेगी ग्राम निगरानी समिति

    जांजगीर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने अवैध रेत उत्खनन पर रोक लगाने और रेत माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हेतु योजना बनाई है। उन्होंने तस्करों और…

    जशपुर के तीन रूट की बसों को दिखाई हरी झंडी, दूरस्थ ग्रामों में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना शुरू

    जशपुर. मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत तीन रूट के बसों को नगरपालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत द्वारा हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया गया। इनमें क्रमशः बिचीटोली से मनोरा, जूनाडीह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    साउथ अफ्रीका से मिली हार ने टीम इंडिया के सेमीफाइनल सपने को झटका, बदलाव की ओर रुख

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 0 views
    साउथ अफ्रीका से मिली हार ने टीम इंडिया के सेमीफाइनल सपने को झटका, बदलाव की ओर रुख

    क्या फिर दौड़ेगी F1 कारें? बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर अडानी ग्रुप की नजर

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 0 views
    क्या फिर दौड़ेगी F1 कारें? बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर अडानी ग्रुप की नजर

    107 रन से जीता वेस्टइंडीज, सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे पूरी तरह पस्त

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 2 views
    107 रन से जीता वेस्टइंडीज, सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे पूरी तरह पस्त

    राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

    गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

    विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर