कबीरधाम में सात लाख के इनामी नक्सली दंपत्ति ने किया आत्मसमर्पण

कवर्धा

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुनर्वास नीति का असर दिखने लगा है। जिले में सक्रिय एक नक्सली दंपत्ति ने गुरुवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों पर कुल मिलाकर 7 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इस आत्मसमर्पण के साथ ही कबीरधाम जिले में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की संख्या 11 हो गई है।

आत्मसमर्पण करने वालों की पहचान रमेश उर्फ आटम गुड्डू और सविता उर्फ लच्छी पोयम के रूप में हुई है। आत्मसमर्पण के बाद दोनों को सरकार की ओर से 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। दंपत्ति ने नई पुनर्वास नीति में अपना विश्वास जताते हुए हिंसा का रास्ता छोड़ने की बात कही।

8 वर्षों से एमएमसी जोन में थे सक्रिय
रमेश नक्सली संगठन के प्लाटून नंबर 01 का सक्रिय सदस्य था, जबकि सविता टांडा एरिया कमेटी की सदस्य के रूप में काम कर रही थी। दोनों बीते आठ सालों से एमएमसी जोन में सक्रिय थे।

2019 में रमेश एक मुठभेड़ में घायल भी हो चुका है। बताया जा रहा है कि संगठन के अंदर चल रहे आंतरिक संघर्ष, आदिवासी समुदाय पर अत्याचार और पुलिस की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर दोनों ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को हरसंभव सहायता दी जाएगी ताकि वे सामान्य जीवन में सफलतापूर्वक लौट सकें और समाज की मुख्यधारा में फिर से जुड़ सकें।

  • admin

    Related Posts

    योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक : रूपनारायण सिन्हा

    रायपुर. छत्तीसगढ़ योग आयोग एवं  रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय शिक्षक एवं योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ योग भारत की प्राचीन एवं वैज्ञानिक परंपरा है, जिसे…

    मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी

    रायपुर. अपने दुकान में सौंदर्य प्रसाधन से लेकर घरेलू सामान का विक्रय करती प्रीति गुप्ता महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी हैं। उनके चेहरे पर एक अलग ही आत्मविश्वास झलकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 0 views
    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

    सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 0 views
    सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

    शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 1 views
    शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

    सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

    प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

    T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा