नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बुढ़ाना में खरीदी करोड़ों की जमीन, 6 करोड़ में 55 बीघा रजिस्ट्री

मुजफ्फरनगर
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में करीब 55 बीघा कृषि भूमि खरीदी। जमीन की कीमत लगभग छह करोड़ रुपये बताई जा रही है। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने करीब 55 बीघा कृषि भूमि खरीदी है। इस जमीन की रजिस्ट्री उन्होंने तहसील स्थित उप निबंधक कार्यालय में अपने नाम कराई। जमीन की कीमत करीब छह करोड़ रुपये बताई जा रही है।
 
भाई के साथ पहुंचे बुढ़ाना तहसील
अभिनेता अपने परिजनों और भाई फिल्म प्रोड्यूसर फैजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बुढ़ाना तहसील पहुंचे थे। यहां उप निबंधक पंकज कुमार जैन के समक्ष बैनामे की प्रक्रिया पूरी की गई और आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए गए।
बताया गया है कि यह कृषि भूमि बुढ़ाना बांगर क्षेत्र में स्थित है, जिसे अभिषेक जैन सहित सात लोगों से खरीदा गया है। इस दौरान उनके अधिवक्ता प्रशांत शर्मा ने खरीद से जुड़े दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी कराई।

रजिस्ट्री के बाद परिजनों से की मुलाकात
रजिस्ट्री के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी माता हज्जन मेहरुनिशां और परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की। उनके साथ भाई एडवोकेट अलमासुद्दीन सिद्दीकी और माजुद्दीन सिद्दीकी भी तहसील मुख्यालय पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि अभिनेता के परिवार के पास पहले से भी इस क्षेत्र में जमीन है। इस नई खरीद के साथ उन्होंने अपने पैतृक क्षेत्र से जुड़ाव को और मजबूत किया है।

 

admin

Related Posts

‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट जारी, रक्षा बंधन पर दर्शकों को हंसाएंगे अनुपम खेर-बोमन ईरानी

मुंबई, ‘खोसला का घोसला 2’ 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। फिल्म में अनुपम खेर और बोमन ईरानी की वापसी देखने को मिलेगी। यह फिल्म रक्षा बंधन के…

एण्डटीवी के शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में ग्लैमरस देसी लुक्स से दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं प्रियंवदा कांत

मुंबई,  एण्डटीवी के सुपरनैचुरल हॉरर-कॉमेडी शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में लतिका की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री प्रियंवदा कांत इन दिनों अपने आकर्षक देसी अंदाज़ से दर्शकों का खूब ध्यान खींच रही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

धोनी को नीचे भेजना सही नहीं, 8-9 पर बैटिंग पर पुजारा ने उठाए सवाल

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 0 views
धोनी को नीचे भेजना सही नहीं, 8-9 पर बैटिंग पर पुजारा ने उठाए सवाल

दबाव और चुनौती ही असली मजा है: जसप्रीत बुमराह

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 1 views
दबाव और चुनौती ही असली मजा है: जसप्रीत बुमराह

पंत ने थामा युवराज सिंह का साथ, IPL 2026 में बड़े धमाके के संकेत

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 0 views
पंत ने थामा युवराज सिंह का साथ, IPL 2026 में बड़े धमाके के संकेत

क्रिकेटर्स की शादियों का जश्न: कुलदीप-वंशिका की शादी में चहल और रिंकू भी शामिल

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 1 views
क्रिकेटर्स की शादियों का जश्न: कुलदीप-वंशिका की शादी में चहल और रिंकू भी शामिल

UEFA Europa League में कड़ा मुकाबला: Aston Villa, FC Porto और FC Midtjylland ने पहले लेग में बढ़त बनाई

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 0 views
UEFA Europa League में कड़ा मुकाबला: Aston Villa, FC Porto और FC Midtjylland ने पहले लेग में बढ़त बनाई

दिल्ली के राशिद खान का दमदार आगाज, इंडोरामा वेंचर्स ओपन के पहले राउंड में बढ़त

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 0 views
दिल्ली के राशिद खान का दमदार आगाज, इंडोरामा वेंचर्स ओपन के पहले राउंड में बढ़त