जीत का जमकर मनाया नवनीत राणा ने जश्न, MVA की ली मौज

नई दिल्ली.
महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन ने प्रचंड जीत हासिल की है। वहीं, भाजपा का भी प्रदर्शन जबरदस्त रहा। अमरावती की बडनेरा सीट से नवनीत राणा के पति ने जीत हासिल की। पति की जीत पर नवनीत राणा ने जमकर डांस किया। पति की जीत के बाद नवनीत राणा ने विजय जुलूस निकाला। बता दें कि चार महीने पहले हुई लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हार को भुलाते हुए उन्होंने अपनी पति की जीत पर जमकर जश्न मनाया। वहीं, उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में महाविकास अघाड़ी दल की जमकर मौज भी ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहते हुए दिख रहीं हैं, अरे भाई महाराष्ट्र में क्या खिला? उनके साथ मौजूद महिलाएं जवाब दे रहीं हैं, कमल खिला।

49 सीटों पर सिमटी एमवीए
288 सदस्यों वाली विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन को 236 सीटें मिलीं और विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (मविआ) 46 सीटों पर सिमट गया। महायुति को मिली सीटें महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी या गठबंधन को अब तक मिली सर्वाधिक सीटें हैं। इससे पहले 1972 में कांग्रेस को 222 सीटें मिली थीं।

एकनाथ शिंदे ने किया कमाल
इस बार एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 57 सीटें मिली हैं, जबकि 2019 में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 56 सीटें ही मिल सकी थीं। शिवसेना का स्ट्राइक रेट इस बार 67.90 प्रतिशत रहा है। इसी प्रकार अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा को 41 सीटें मिलीं। उनका यह प्रदर्शन लोकसभा चुनाव की तुलना में काफी बेहतर रहा है। खुद अजीत पवार ने बारामती विधानसभा क्षेत्र में अपने सगे भतीजे एवं राकांपा (शरदचंद्र पवार) के उम्मीदवार युगेंद्र पवार को 1,16,182 मतों से हराया है।

admin

Related Posts

यूक्रेन में तबाही: रूस ने एक साथ 400 ड्रोन और 40 मिसाइलें दागीं, साल का सबसे खतरनाक हमला

कीव     रूस ने यूक्रेन पर इस साल का अब तक सबसे घातक हमला किया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस के हमलों को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त…

अभिनेता विजय पर 1.50 करोड़ रुपए का जुर्माना, मद्रास उच्च न्यायालय ने रखा फैसला जस का तस

मद्रास   दक्षिण के अभिनेता और टीवीके प्रमुख विजय एक बार फिर विवादों में घिर चुके हैं। इस बार मद्रास उच्च न्यायालय ने अभिनेता को झटका देते हुए आयकर विभाग द्वारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 0 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

U-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत, लेकिन ICC ने नहीं दी प्राइज मनी, वैभव सूर्यवंशी को क्या मिला?

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
U-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत, लेकिन ICC ने नहीं दी प्राइज मनी, वैभव सूर्यवंशी को क्या मिला?