नेशंस लीग : जर्मनी ने हासिल की रिकॉर्ड जीत, नीदरलैंड भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

फ्रीबर्ग
जर्मनी ने नेशंस लीग में सबसे बड़ी जीत दर्ज करके पहला स्थान हासिल किया। जूलियन नागेल्समैन की टीम ने बोस्निया और हर्ज़ेगोविना को 7-0 से हराया। जर्मनी ने नेशंस लीग के छह साल के इतिहास में पहली बार एक मैच में सात गोल किए। इस जीत से पहले ही जर्मनी ने क्वार्टर-फाइनल में जगह पक्की कर ली थी, लेकिन इस जीत ने उन्हें ग्रुप विजेता बना दिया। अब मार्च में अगले चरण में उनका मुकाबला किसी रनर-अप टीम से होगा। पहले हाफ में जमाल मुसियाला के हेडर, टिम क्लाइनडीनस्ट के डिफ्लेक्शन (जो उनका पहला अंतरराष्ट्रीय गोल था) और काई हावर्ट्ज़ के शानदार फिनिश से जर्मनी ने बढ़त बनाई।

दूसरे हाफ में भी जर्मनी का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। वहीं, इस हार ने बोस्निया-हर्जेगोविना को लीग ए से बाहर कर दिया है। हार के बाद बोस्निया-हर्जेगोविना नेशंस लीग के दूसरे स्तर पर चला जाएगा। दूसरी तरफ, तुर्किये और वेल्स के मैच में 0-0 का ड्रॉ रहा। अब ग्रुप बी4 में पहले और दूसरे स्थान की टीमों के बीच सिर्फ दो अंकों का अंतर है। वहीं, स्वीडन ने स्लोवाकिया को 2-1 से हराकर लीग बी में प्रमोशन पक्का कर लिया। इसके अलावा एक दूसरे मैच में नीदरलैंड ने हंगरी पर शानदार 4-0 की जीत के साथ यूईएफए नेशंस लीग के क्वार्टर-फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

पहले हाफ में वाउट वेघोर्स्ट और कोडी गक्पो ने दो पेनल्टी गोल करके मेजबान टीम को बढ़त दिलाई। फिर डेंजल डम्फ्रीज ने 60वें मिनट के बाद तीसरा गोल कर दिया। इसके बाद आखिरी क्षणों में सब्स्टीट्यूट ट्यून कूपमाइनर्स ने डम्फ्रीज के सटीक क्रॉस पर हेडर से चौथा गोल कर मैच का स्कोर 4-0 कर दिया। इस तरह नीदरलैंड ने 4-0 की जीत के साथ नेशंस लीग क्वार्टर-फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। हंगरी के स्टाफ मेंबर एडम सालाई अचानक बीमार पड़ने के कारण जोहन क्रुइजफ एरिना में खेले गए इस मैच को शुरुआत में कुछ समय के लिए रोका गया था। हालांकि, उनकी हालत स्थिर होने के बाद खेल दोबारा शुरू हुआ।

admin

Related Posts

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

नई दिल्ली भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर छाया सस्पेंस अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। जिस मैच को लेकर बॉयकॉट करने की बात की गई थी, उसी पर अब पाकिस्तान क्रिकेट…

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2025-26 सीजन (1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026) के लिए सीनियर पुरुष और महिला खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंधों की घोषणा कर दी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज