राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, पहले चरण में 8 लाख बेटियों को टीके लगाए जाएंगे

भोपाल 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजस्थान के अजमेर से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया, उन्होंने कहा ये अभियान देश की नारीशक्ति को सशक्त करने की दिशा में अहम कदम है। ये अभियान महिलाओं में होने वाले  सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए शुरू किया गया है, मध्य प्रदेश में भी आज इसकी शुरुआत की गई।

राजधानी भोपाल के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में प्रादेशिक स्तर पर इसकी शुरुआत की गई, उप मुख्यमंत्री एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला कार्यक्रम में शामिल हुए, वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया।

सरकार करा रही निःशुल्क टीकाकरण 

सीएम ने कहा महिलाओं में होने वाले गर्भाशय के कैंसर यानि सर्वाइकल कैंसर से जीवन बचाने के लिए ये राष्ट्रव्यापी अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया है, उन्होंने बताया कि हमने 8 लाख टीकों का लक्ष्य रखा है इसमें से 7 लाख 55 हजार डोज हमें केंद्र से मिले है, सीएम ने बताया कि बाजार में 4 हजार रुपए का डोज है लेकिन सरकारी अस्पतालों में ये निःशुल्क लगाया जाएगा।
पहले चरण में 8 लाख बच्चियों को लगेंगे टीके  

कार्यक्रम में शामिल स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने मीडिया को बताया कि पहले चरण में 14 से 15 साल उम्र की  8 लाख बेटियों फ्री टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है, उन्होंने कहा कि इस टीकाकरण के लिए बच्चियों के परिजनों की सहमति लेना अनिवार्य है।

admin

Related Posts

पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर एवं सतना स्टेशनों पर ठहराव

जबलपुर  रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों होली पर यात्रियों की सुविधा हेतु एवं उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनें…

भाजपा नेता नें प्रधानमंत्री को लिखी तहसीलदार के खिलाफ शिकायत

उमरिया  चंदिया नगर के भाजपा नेता नीलेश राज द्विवेदी नें आज वर्तमान चंदिया तहसीलदार के खिलाफ एक लिखित शिकायत की है जिसमें उन्होंने नें आरोप लगाया है कि वर्तमान तहसीलदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

प्राग मास्टर्स अपडेट: गुकेश हारे, अरविंद ने संघर्ष के बाद ड्रॉ किया मुकाबला

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 0 views
प्राग मास्टर्स अपडेट: गुकेश हारे, अरविंद ने संघर्ष के बाद ड्रॉ किया मुकाबला

ट्रॉफी फतह पर कप्तान पारस डोगरा गदगद, बोले- शब्द कम पड़ रहे हैं जीत बयां करने के लिए

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 0 views
ट्रॉफी फतह पर कप्तान पारस डोगरा गदगद, बोले- शब्द कम पड़ रहे हैं जीत बयां करने के लिए

शर्टलेस फैन की हरकत से पिच पर हंगामा, लियोनेल मेसी भी गिर पड़े

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 0 views
शर्टलेस फैन की हरकत से पिच पर हंगामा, लियोनेल मेसी भी गिर पड़े

रणजी ट्रॉफी 2026: जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक जीत, फाइनल में कर्नाटक पर बड़ी विजय

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 0 views
रणजी ट्रॉफी 2026: जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक जीत, फाइनल में कर्नाटक पर बड़ी विजय

श्रीलंका की हार बनी कमाई का जरिया, पाकिस्तान मैच के बाद समझिए पूरा पैसों का गणित

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 2 views
श्रीलंका की हार बनी कमाई का जरिया, पाकिस्तान मैच के बाद समझिए पूरा पैसों का गणित

पाकिस्तान को जीत की उम्मीद, श्रीलंका चाहेगा इज्जत के साथ टूर्नामेंट खत्म करना

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 1 views
पाकिस्तान को जीत की उम्मीद, श्रीलंका चाहेगा इज्जत के साथ टूर्नामेंट खत्म करना