राष्ट्रीय बालिका दिवस आज, मंत्री सुश्री भूरिया ने दी बधाई

भोपाल
महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने 24 जनवरी राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रदेश की सभी बालिकाओं को शुभकामनाएं दी हैं। प्रति वर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2008 से शुरू किए गए इस दिवस का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके अधिकारों और कल्याण को बढ़ावा देना है।

मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस बालिकाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण का उत्सव है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि एक बालिका को बढ़ने, सीखने और सफल होने का समान अवसर मिले। बाल विवाह जैसी प्रथाओं को रोकने के लिए बालिकाओं में जागरूकता बढ़ाना तथा उनकी शिक्षा, कौशल और आत्मविश्वास को मजबूत बनाना सुनिश्चित हो।

मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि शिक्षा बालिकाओं के लिए सफलता का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सही अवसर मिलते हैं, तो वे नये कौशल सीखती हैं, उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और वे अपने सपनों को साकार कर पाती है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं का सशक्तिकरण उनका हक भी है और समाज और राष्ट्र के विकास के लिए भी आवश्यक है।

  • admin

    Related Posts

    भोपाल से विदिशा, रायसेन और सीहोर तक मेट्रो, राजधानी के सैटेलाइट शहरों को मिलेगा फायदा

    भोपाल  मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत अब भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन यानी बीएमआर में भी रूट तय होगा। भोपाल से सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़ की ओर मेट्रो की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।…

    चंबल में रेत माफियाओं पर भारी प्रहार, 2 दिनों में मुरैना में 4 करोड़ से ज्यादा की अवैध रेत की गई नष्ट

    मुरैना  चंबल की रेत पर वर्षों से चल रहा माफिया का खेल अब प्रशासन के सीधे निशाने पर आ गया है. जिले के कलेक्टर ने रेत माफिया की कमर तोड़ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 0 views
    वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

    WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 3 views
    WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

    टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 0 views
    टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

    क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

    • By admin
    • February 4, 2026
    • 1 views
    क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

    टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

    • By admin
    • February 4, 2026
    • 2 views
    टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

    ट्रिगर दबेगा, तिरंगा लहराएगा! एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड के लिए तैयार भारतीय पिस्टल शूटर

    • By admin
    • February 4, 2026
    • 1 views
    ट्रिगर दबेगा, तिरंगा लहराएगा! एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड के लिए तैयार भारतीय पिस्टल शूटर