नरेन्द्र सिंह कुशवाह बोले – भिण्ड विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर तक पहुंचेगा सिंचाई के लिए नहरों का पानी

भिण्ड

चंबल बैराज से नहरों में पानी छोड़ने के बाद आज मध्य दिन नहरों का पानी भिण्ड विधानसभा की सीमा पर पहुंचने पर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह दबोह भटमासपुरा पहुंचकर पानी का जायजा लिया तथा इसके दो दिन पहले सोनी गांव में पहुंचकर गेट का मुआयना किया तथा भिंड की ओर आने वाली सभी नहरों के गेट खोलने के निर्देश भी दिए। विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के प्रयासों से जल संसाधन मंत्रालय ने 18.70 करोड़ रुपए से अधिक की राशि नहरों और सिंचाई सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। मंत्री तुलसी सिलावट ने इस संबंध में विधायक कुशवाह को पत्र लिखकर सूचित किया है।

 विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि यह राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में इसे शामिल किया गया है। जल संसाधन मंत्री सिलावट ने बजट स्वीकृति की सूचना पत्र लिखकर विधायक को सूचना दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिंचाई को सृदृढ़ करने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विभिन्न परियोजनाओं के लिए यह राशि मंजूर की गई है। विधायक कुशवाह के अनुसार इन परियोजनाओं में भिण्ड विधानसभा क्षेत्र की 46 में करीब 30 ग्राम पंचायतों क्षेत्रों में लाभ होगा। इस बजट से चंबल नहर प्रणाली के नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण का कार्य कराया जाएगा। इस राशि से भिण्ड विधानसभा क्षेत्र में 3.62 लाख हैक्टेयर से अधिक में सिंचाई सुविधा मजबूत होगी। विधायक कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हमेशा किसान हित में कोई भी कदम उठाने से पीछे नहीं रहते हैं। जब हमने यह मांग  सरकार के समक्ष रखी तो एक माह के भीतर ही बजट की व्यवस्था कर दी गई है। सामान्य तौर पर नहरों की स्थिति ठीक न होने से टेल एंड तक नहर का पानी नहीं पहुंंच पाता था, जिससे नहरों के अंतिम छोर पर बसे गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ता था। यह बजट और कार्य स्वीकृत करने के लिए विधायक कुशवाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्मयंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट का आभार व्यक्त किया है। विधायक ने कहा कि यह कार्य जल्द शुरू होंगे, जिनका जल्द ही किसानों को लाभ मिलेगा। विधायक ने इस संबंध में विधानसभा के बजट सत्र में तारांकित प्रश्न उठाया था जिसका जवाब 24 मार्च को जल संसाधन मंत्री ने देते हुए बजट स्वीकृत की बात कही थी।

  • admin

    Related Posts

    बड़े तालाब में अतिक्रमण की रिपोर्ट तैयार, 300 आलीशान बंगलों पर लाल निशान, कार्रवाई की तैयारी में सरकार

     भोपाल  शहर की लाइफ लाइन बड़े तालाब की सीमाओं को चिह्नित करने के लिए पिछले महीने सीमांकन की कार्रवाई शुरू की गई थी। इसके तहत संत हिरदाराम नगर और टीटीनगर…

    कोटा-इटावा के बीच बनेगा 404 किमी का अटल प्रोग्रेस-वे, NHAI 3 जिलों की जमीन से दो गुना पैसा देगा

     भोपाल  कोटा से इटावा के बीच 404 कि.मी लंबे अटल प्रोग्रेस-वे अब पुराने रूट अलाइनमेंट पर ही बनाने की योजना है। राज्य शासन से संकेत मिलने के बाद नेशनल हाईवे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    17 शहरों में 22 मुकाबले, BCCI ने टीम इंडिया का धमाकेदार होम शेड्यूल जारी किया

    • By admin
    • March 26, 2026
    • 0 views
    17 शहरों में 22 मुकाबले, BCCI ने टीम इंडिया का धमाकेदार होम शेड्यूल जारी किया

    घरेलू मैदान पर एक्शन मोड में टीम इंडिया, 22 मैचों में बड़ी टीमों को देगा चुनौती

    • By admin
    • March 26, 2026
    • 0 views
    घरेलू मैदान पर एक्शन मोड में टीम इंडिया, 22 मैचों में बड़ी टीमों को देगा चुनौती

    BCCI का बड़ा फैसला: IPL 2026 में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें कब होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन

    • By admin
    • March 26, 2026
    • 3 views
    BCCI का बड़ा फैसला: IPL 2026 में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें कब होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन

    आईपीएल का ऐतिहासिक सीजन: 84 मैच, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी, 28 मार्च से होगी शुरुआत

    • By admin
    • March 26, 2026
    • 3 views
    आईपीएल का ऐतिहासिक सीजन: 84 मैच, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी, 28 मार्च से होगी शुरुआत

    Liverpool FC को झटका! दिग्गज Mohamed Salah 9 साल बाद टीम से होंगे अलग

    • By admin
    • March 25, 2026
    • 1 views
    Liverpool FC को झटका! दिग्गज Mohamed Salah 9 साल बाद टीम से होंगे अलग

    न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

    • By admin
    • March 25, 2026
    • 1 views
    न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया