नैंसी क्रिस्टल-पर्ल ड्रेस पहनकर पहुंचीं कान्स, लगाया भारतीयों वाला दिमाग

कान्स

नैंसी त्यागी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हुनर हो तो कोई कामयाबी पाने से नहीं रोक सकता। बीते साल कान्स फिल्स फेस्टिवल की सबसे स्टाइलिश हसीना बनकर पूरे देश में छा जाने वाली हसीना, इस बार भी रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरने पहुंच चुकी हैं। पहले दिन फूलों वाले गाउन में लिपटकर नैंसी ने धांसू एंट्री मारी, तो दूसरे दिन वाला लुक तो देखते ही बना। जिसमें वह न सिर्फ कान्स के रूल्स को फॉलो करने के लिए जुगाड़ु बन गईं, बल्कि उनका अंदाज भी कातिलाना लगा।

दरअसल, नैंसी क्रिस्टल से सजी ड्रेस पहनकर दूसरे दिन रेड कार्पेट पर उतरीं। जिसके साथ उन्होंने लॉन्ग ट्रेल पर बैन लग जाने के बाद उसे ट्विस्ट देकर ओवरकोट की तरह कैरी कर लिया। जहां छोटी-सी ड्रेस और बड़ी-सी कैप में वह कमाल की लगीं, तो इस ड्रेस को सिलने में उन्हें करीब 1 महीने का समय लग गया था। यकीन मानिए नैंसी के लुक्स की डीटेल्स देखकर, आप भी इस सेल्फ मेड डिजाइनर हसीना की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

मां के पसंदीदा रंग की मिनी ड्रेस में बिखेरा जलवा
कान्स में अपनी पहली अपीयरेंस के लिए नैंसी ग्रीन फ्लोरल गाउन पहनकर आईं, तो दूसरे दिन हसीना ने मिनी ड्रेस में जलवा बिखेरा। क्रिस्टल और पर्ल एम्बेलिशमेंट से सजी इस ड्रेस का कलर हसीना की मां का पसंदीदा है। इसलिए उन्होंने इस सिल्वर-बेज मिक्स्ड ह्यूड ड्रेस को सिलेक्ट किया। जिसके साथ वह कान्स के नए ड्रेस रूल्स के हिसाब से लंबी ट्रेन नहीं पहन सकती थीं, तो उन्होंने अपना जुगाड़ु दिमाग लगाकर उसे पफी ओवरकोट विद ट्रेल लुक दे दिया।

कॉरसेट मिनी ड्रेस से कान्स में ड्रामा ले आईं नैंसी
ड्रेस की डीटेल्स पर ध्यान दें, तो इसे क्रिस्टल और पर्ल्स से हैवी लुक दिया। जिन्हें लाइनिंग पैटर्न में लगाया गया। जहां कुछ एम्बेलिशमेंट ड्रेस से चिपके हैं, तो कुछ तो उन्होंने लटकन की तरह छोड़े, जो इसमें ड्रामा ले आए।

खासकर, कॉरसेट मिनी ड्रेस की नेकलाइन को हाइलाइट करने का तरीका गजब लगा। जिसकी स्वीटहार्ट नेकलाइन और मोतियों वाले एलिमेंट्स इसे सबसे अलग लुक दे गए। लेकिन, यहां ये बात भी ध्यान देने वाली है कि हसीना के इन सब एक्सपेरिंट की वजह से इस छोटी-सी ड्रेस का वेट काफी ज्यादा था।

ट्रेल वाला पफी ओवरकोट लगा कमाल
हालांकि, उनके लुक में जो सबसे ज्यादा इंटरस्टिंग लगा, वो था उनका ओवरकोट। बेज टोन वाले इस ओवरकोट को उन्होंने बिना किसी क्रिस्टल और पर्ल के डिजाइन किया, लेकिन फिर भी ये लुक की हाइलाइट बन गया। इसकी पफी स्लीव्स और उससे जुड़ी ट्रेल कमाल की लगी और पूरे लुक को ड्रामेटिक वाइब्स दे गई।

एक्सेसरीज के तो क्या ही कहने
यही नहीं नैंसी ने अपनी एक्सेसरीज को भी लुक के साथ परफेक्ट तरीके से ब्लेंड किया। उन्होंने सिल्वर एम्बेलिशमेंट वाला स्टाइलिश बैग कैरी किया, तो हील्स को भी शाइनी रखे में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके अलावा और उनके गोल्डन ईयरकफ के तो क्या ही कहने, वो लुक में अलग ही दिखे और शो स्टॉपर वाली फील दे गए।

इस तरह दिया फाइनल टच
आखिर में जब बारी मेकअप की आई, तो नैंसी ने मिडिल पार्टीशन के साथ बन बनाया, जहां चेहरे पर आती जो लट और कर्ल टच शानदार लगा। ग्लॉसी लिप्स के साथ शिमरी आइज और ब्लश लगाए हसीना का ये अंदाज साबित कर गया कि वह फैशन गेम में पक्की खिलाड़ी बन चुकी हैं। तभी तो कान्स में नैंसी का स्टाइल जादू चला गया।

लोग भी कर रहे तारीफ
जब से नैंसी का लुक सामने आया है, उनकी तारीफ करने वालों की कोई कमी नहीं हैं। किसी को उनका कॉन्फिडेंस भा गया, तो कोई उनकी स्टाइलिंग का फैन बन गया। एक ने लिखा, 'द मोस्ट डिजर्विंग', तो दूसरा बोला, 'ये लड़की कमाल है'। इसी तरह लोग हसीना के अंदाज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    बैकलेस ड्रेस में दिशा पाटनी का जबरदस्त अंदाज, देख कर लोग कहेंगे Uff ये अदा

    मुंबई  दिशा पाटनी बॉलीवुड की ग्लैमर एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने लुक्स से फैन्स को दीवाना बनाना जानती हैं। दिशा ने इंस्टाग्राम पर नई फोटोज पोस्ट की हैं,…

    इमोशनल पोस्ट से जीता दिल: शादी के एक महीने बाद रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की अनदेखी झलकियां सामने

    मुंबई, शादी के एक महीने बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी वेडिंग की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों के इमोशनल पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 1 views
    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 2 views
    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

    IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 1 views
    IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI