मौलवी की मौजूदगी में नाम परिवर्तन, युवक ने पत्नी पर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश का लगाया आरोप

कर्नाटक 
कर्नाटक में धर्मांतरण के लिए मजबूर करने का एक मामला सामने आया है। खबर है कि यहां एक युवक के आरोप हैं कि उसकी पत्नी ने धर्म बदलने पर मजबूर किया है। साथ ही आरोप हैं कि ऐसा नहीं करने पर रेप का केस करने की धमकी देती थी। उन्होंने पत्नी के परिवार पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने BNS यानी भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विशाल कुमार गोकावी नाम के शख्स ने बताया है कि वह तीन सालों से तहसीन हुस्मानी के साथ रिलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि दोनों ने नवंबर 2024 में शादी को रजिस्टर करा लिया था। उनके आरोप हैं कि शादी के बाद हुस्मानी ने उसपर दोबारा मुस्लिम रीति रिवाज से शादी करने का दबाव बनाया।

रिपोर्ट के अनुसार, शांति बनाए रखने के लिए विशाल ने सहमति दे दी और अप्रैल 2025 में मुस्लिम रीति रिवाज से शादी कर ली। अब विशाल का दावा है कि शादी समारोह के दौरान बगैर बताए उनका नाम बदल दिया गया। उन्होंने कहा है कि बगैर जाने एक मौलवी ने समारोह के दौरान धर्म परिवर्तन करा दिया। खबर है कि विवाह समारोह का वीडियो भी सामने आया है।

विशाल ने कहा कि इसके बाद 5 जून को उनका परिवार हिंदू रीति रिवाजों से शादी की तैयारी कर रहा था, जिसपर हुस्मानी ने सहमति जता दी थी, लेकिन बाद में परिवार के दबाव में आकर इनकार कर दिया। उन्होंने दावा किया है कि पत्नी ने चेतावनी दी थी कि अगर धर्म नहीं बदला, तो वह उसके खिलाफ केस कर देगी। विशाल के आरोप हैं कि हुस्मानी ने मां बेगम बानो के साथ मिलकर उसे नमाज पढ़ने और जमात में जाने के लिए भी मजबूर किया।

 

  • admin

    Related Posts

    RBI MPC Update: रेपो रेट में बदलाव नहीं, GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया, महत्वपूर्ण निर्णय

     नई दिल्‍ली  भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है. 5.25 फीसदी पर रेपो रेट को अनचेंज रखा है, जिसका मतलब है कि आपके लोन की…

    फरवरी से UPI ट्रांजेक्शन के नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    नई दिल्ली भारत में डिजिटल पेमेंट अब हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. सब्जी खरीदने से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग, बिजली का बिल भरने और दोस्तों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 0 views
    31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

    WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 0 views
    WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन

    कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 2 views
    कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

    तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 0 views
    तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

    वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 2 views
    वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

    WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 3 views
    WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?