नागपुर हिंसा : ICU में भर्ती घायल युवक ने तोड़ा दम

नागपुर

 महाराष्ट्र के नागपुर में 17 तारीख को हुई हिंसा में घायल युवक की मौत हाे गई है. हिंसा में इरफान अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा था. इमरान ICU में भर्ती था इलाज के दौरान उसकी जान चली गई. इस हिंसा में अन्य घायल लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है. नागपुर में हुई इस हिंसा के बाद अब भी कई इलाकों में तनाव का माहौल है. घटना के 6 दिन बाद पुलिस ने शांति बहाल करने 9 इलाकों में कर्फ्यू लगाया हुआ है.

नागपुर में औरंगजेब की मजार के पास विश्‍व हिन्‍दू परिषद की तरफ से धरना प्रदर्शन किया गया था. इसी बीच अफवाह फैल गई कि दरगाह की चादर को जलाया गया है. ऐसे में बड़ी संख्‍या में मुस्लिम पक्ष की तरफ से युवक सड़क पर निकल आए. जिसके बाद 17 मार्च की शाम को भीड़ सड़कों पर उतर आई और दंगे भड़क गए थे.

नागपुर हिंसा में घायल इरफान अंसारी की मौत हो गई है. इस घटना में यह पहली मौत है. हिंसा से जुड़े मामले में 100 से ज्‍यादा लोगों को पुलिस अरेस्‍ट कर चुकी है. 17 मार्च की रात हुई हिंसा के बाद, शहर में शांति बहाल करने के लिए पुलिस ने करीब 11 इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया था, इनमें 2 इलाकों से कर्फ्यू हटा दिया गया है. वहीं अब भी 9 इलाकों में अभी भी कर्फ्यू लगा हुआ है. इनमें गणेशपेठ, कोतवाली, तहसील, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, इमामवाड़ा और यशोधरानगर पुलिस थाना क्षेत्र शामिल है.

नागपुर का सीएम ने किया दौरा
हिंसा के बाद सीएम के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर पहुंच गए हैं. मुख्यमंत्री फडणवीस नागपुर में हुए दंगे को लेकर भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिलें. इस दौरान सीएम ने कहा कि पुलिस ने घटना के 4 -5 घंटे में इस दंगे पर काबू पा लिया था. पूरी हिंसा के दौरान कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.

  • admin

    Related Posts

    US-Pak रिश्तों पर खुलासा: रक्षा मंत्री के बयान से गरमाई राजनीति, संसद में उठे तीखे सवाल

     इस्लामाबाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने संसद में स्वीकार किया है कि अमेरिका ने अपने रणनीतिक हितों के लिए पाकिस्तान का इस्तेमाल किया और फिर उसे 'टॉयलेट पेपर…

    भारत की बड़ी छलांग: अमेरिका के 206 अरब डॉलर बाजार में एंट्री, इन सेक्टरों पर होगी मेहरबानी

    नई दिल्ली भारत के एग्रीकल्चर सेक्टर के लिए एक बड़ा मौका सामने आया है. लंबे समय से भारतीय किसान और फूड एक्सपोर्ट करने वाले अमेरिकी मार्केट में अपनी मौजूदगी मजबूत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

    • By admin
    • February 11, 2026
    • 0 views
    सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    • By admin
    • February 11, 2026
    • 0 views
    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 3 views
    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!