नागिन 7 ने TRP में किया धमाका, अनुपमा की रेटिंग गिरी, सास बहू शोज को दी मात

मुंबई 

एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन 7 का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था. शो का प्रीमियर वीकेंड धमाकेदार रहा. सोशल मीडिया पर प्रियंका चाहर चौधरी के शो की कहानी, स्क्रीनप्ले, वीएफएक्स और कलाकारों की एक्टिंग को सराहा गया. जनता की तरफ से मिली इस तारीफ में नया एडिशन हुआ है. वो ये कि लोगों के प्यार ने शो को जबरदस्त टीआरपी दिलाई है. नागिन 7 ने पहले ही हफ्ते में बार्क रेटिंग में धमाकेदार एंट्री पाई है.

टीआरपी लिस्ट में कौन आगे, कौन पीछे?
25वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट आ गई है. इसी के साथ टॉप 40 शोज में कौन किस नंबर पर है इसका खुलासा हो गया है. 'अनुपमा' की बादशाहत को तोड़ते हुए 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' पहले नंबर पर है. वहीं सुपरनैचुरल ड्रामा नागिन 7 ने दूसरी पोजिशन पर कब्जा किया है. प्रीमियर एपिसोड ने लॉन्च होते ही बाजी मार ली है. इससे साफ होता है कि शो को दर्शकों का कितना प्यार मिला है. शो का कॉन्सेप्ट आतंकवाद और महाकुंभ से जोड़ा गया है. नागिन 7 को मिली छप्परफाड़ टीआरपी ने इसे सुपरहिट शो बना दिया है. उम्मीद है आगे भी ये शो अपने चटपटे ट्विस्ट्स के साथ दर्शकों का दिल जीतेगा.

तीसरे नंबर पर रुपाली गांगुली का शो 'अनुपमा' है. चौथे पर 25वें ITA अवॉर्ड्स 2025 को जगह मिली है. 5वीं रैंक पर 'तुम से तुम तक' है. छठे नंबर पर 'उड़ने की आशा- सपनों का सफर' है. 7वें पर 'लाफ्टर शेफ 3' है. 9वें नंबर पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को जगह मिली है. वहीं दसवीं रैंक पर टीवी शो 'गंगा माई की बिटियां' है. लिस्ट में इंडियन आइडल 26वीं रैंक पर है. माही विज का कमबैक शो 'सहर होने को है' खास लाइमलाइट नहीं लूट सका है. ये 28वें नंबर पर है. कौन बनेगा करोड़पति 36वें नंबर पर है.

नागिन की वजह से सास बहू ड्रामा की गिरी TRP
बार्क रेटिंग देखकर इतना तो साफ है कि डेली शोज को एकता कपूर का ये सुपरनैचुरल ड्रामा कड़ी टक्कर देने वाला है. शो आते ही जिस तरह दूसरे नंबर पर जगह बनाने में कामयाब हुआ है, इससे ये साबित भी हो गया है.

नागिन 7 की बात करें तो इसमें प्रियंका चाहर चौधरी लीड रोल में हैं. उनके अपोजिट नमिक पॉल को कास्ट किया गया है. ईशा सिंह भी अहम रोल में हैं. नमिक और प्रियंका की केमिस्ट्री की तारीफ हो रही है. प्रियंका के रोल का नाम अनंता है. वो सीरियल में 25 साल बाद होने वाले महाकुंभ में आने वाले प्रलय से दुनिया को बचाने का काम करेगी. इसी मकसद से उसका जन्म हुआ है. 

 

admin

Related Posts

निक्की तंबोली ने बिकिनी में किया बोल्ड बयान, BF की बांहों में रोमांटिक, शादी के लिए दूसरे धर्म को चुना!

मुंबई  मशहूर टीवी एक्ट्रेस निक्की तंबोली इन दिनों वेकेशन पर हैं. वो अपने बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल संग मालदीव में हॉलीडे एन्जॉय कर रही हैं। निक्की ने वेकेशन से अपनी कई…

आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज जारी

मुंबई.  दिग्गज सिंगर आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल उनका इमरजेंसी मेडिकल सर्विस यूनिट में ट्रीटमेंट चल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 1 views
मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका