यूपी के ललितपुर में रहस्यमयी खोज: सोने जैसी ईंटों की कहानी से फैली सनसनी

 ललितपुर

यूपी के ललितपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मंदिर निर्माण के लिए खुदाई हो रही थी। खुदाई के दौरान ही जमीन से कुछ चमकीली चीज दिखी। मिट्टी को जब पूरी तरह से साफ किया गया तो नजारा हैरान कर देने वाला था। देखते ही देखते जमीन से खजाना निकलने की खबर पूरे गांव में फैल गई। ग्रामीणों का कहना था कि जमीन से 16 सोने की ईंटें निकली हैं। इसके बाद पूजा-पाठ करके दोबारा से उसे जमीन में दबा दिया गया। हालांकि इस मामले में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही प्रशासनिक अफसरों को इस संबंध में कोई जानकारी दी गई है। फिलहाल क्षेत्र में जमीन से खजाना मिलने की चर्चा जोरों पर है।

तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुनौरी स्थित सवालखिया गौड़ बब्बा स्थान पर मंदिर निर्माण के दौरान खुदाई करवाई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार शाम करीब छह बजे मंदिर निर्माण के लिए पिलर की खुदाई के दौरान जेसीबी मशीन के पंजे में कपड़े से बंधी एक पीतल की पैली निकली। मौके पर मौजूद लोगों ने जब कपड़ा हटाकर देखा तो उसमें करीब 16 छोटी-छोटी सोने जैसी ईंटें रखी थीं।

पूजा-पाठ के बाद वापस जमीन में दबा दी गईं ईंटें
बताया जाता है कि ईंटों को साफ कर गौड़ बाबा के समक्ष रखकर विधि-विधान से पूजन किया गया।फिर बाद में उनको उसी स्थान पर पुन: गहराई में दबा दिया गया। लेकिन, रात में रहस्यमय तरीके से ईंटें गायब होने की बात सामने आई। जब ग्रामीण दोबारा मौके पर पहुंचे तो ईंटें नदारद थीं, जिससे ग्रामीणों में खलबली मची हुई है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि ईंटों पर ‘6965’ अंकित था। वहीं, मौके पर एक कथित तांत्रिक के मौजूद होने की भी चर्चा है, जिससे मामले को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। फिलहाल, यह पूरा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

फिरोजाबाद के खेत से निकला था चांदी के सिक्कों से भरा मटका
पांच महीने पहले फिरोजाबाद जिले के जसराना में भट्ठे के लिए मिट्टी की खुदाई के लिए शिवप्रताप के खेत में जेसीबी चल रही थी। खुदाई करते वक्त अचानक जेसीबी के सामने आ गई थी। जेसीबी से जब मटकी को उठाने का प्रयास किया तो मटकी फूट गई थी। मटकी फूटते ही उसमें से काफी सिक्के बाहर बिखर गए। जेसीबी चालक द्वारा बताए जाने पर आसपास से ग्रामीण एवं बच्चे भी पहुंच गए थे। सिक्कों को पाने के लिए उनमें छीना झपटी भी शुरू हो गई थी। खबर मिलने पर खेत मालिक भी पहुंच गए थे।

admin

Related Posts

नोएडा विवाद के पीछे साजिश, पाकिस्तान कनेक्शन की जांच जारी: अनिल राजभर

साजिश के तहत नोएडा में भड़काया गया विवाद, पाकिस्तान कनेक्शन की भी हो रही जांच: अनिल राजभर नोएडा में हिंसा पर प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री अनिल राजभर का बड़ा…

2027 की तैयारी शुरू: BJP में नए चेहरे, पुराने नेताओं की भूमिका बदलेगी?

लखनऊ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े ने सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। माना जा रहा है कि तावड़े ने सीएम से प्रदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मनीषा चौहान के गोल से भारत पहुंचा हॉकी विश्व कप क्वालीफायर फाइनल में

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 0 views
मनीषा चौहान के गोल से भारत पहुंचा हॉकी विश्व कप क्वालीफायर फाइनल में

बुमराह-हेजलवुड को धूल चटाने वाला खिलाड़ी बनेगा भारत का सबसे युवा डेब्यूटेंट?

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 1 views
बुमराह-हेजलवुड को धूल चटाने वाला खिलाड़ी बनेगा भारत का सबसे युवा डेब्यूटेंट?

चेन्नई vs कोलकाता: गायकवाड़-सैमसन की जोड़ी vs रहाणे की टीम, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 1 views
चेन्नई vs कोलकाता: गायकवाड़-सैमसन की जोड़ी vs रहाणे की टीम, कौन मारेगा बाजी?

प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन की बेजोड़ गेंदबाजी के सामने राजस्थान की टीम हुई नतमस्तक

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 1 views
प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन की बेजोड़ गेंदबाजी के सामने राजस्थान की टीम हुई नतमस्तक

ICC ने महिला टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में किया बंपर इजाफा, जानें चैम्पियन को मिलने वाली राशि

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 3 views
ICC ने महिला टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में किया बंपर इजाफा, जानें चैम्पियन को मिलने वाली राशि

आज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर बढ़ेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कितने रन की जरूरत और कौन सा रिकॉर्ड टूटेगा

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 3 views
आज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर बढ़ेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कितने रन की जरूरत और कौन सा रिकॉर्ड टूटेगा