आतंकी नहीं पाकिस्तान से मुसलमान आए और निर्दोषों को मारा..साध्वी प्रज्ञा….

इंदौर
अपने बयानों से विवादों में रहने वालीं बीजेपी की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बार फिर ऐसी बात कह दी है, जो चर्चा का विषय बन गई है. पहलगाम आतंकी हमले में धर्म पूछ कर लोगों की हत्या के बदले में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर प्रज्ञा ठाकुर ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, "आतंकियों ने नहीं, सीधी सी बात है कि पाकिस्तान से मुस्लिम आए और नाम और धर्म पूछकर हिन्दुओं को मार दिया."

 पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा, "मुस्लिम ने हिन्दुओं पर गोलियां बरसाईं और उनकी हत्या की. इसलिए ऑपरेशन सिंदूर हिन्दुत्व का प्रतीक है. सिन्दूर हिन्दुओं में सुहाग का प्रतीक माना जाता है. पाकिस्तान से आए लोगों ने पहलगाम में महिलाओं के सुहाग को उजाड़ दिया, इसलिए इसका नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा गया. पाकिस्तान और मुसलमानों ने हमारी भावनाओं को आहत किया है."

प्रज्ञा ठाकुर ने आगे कहा, ''यह बहुत ही वीभत्स और हृदयविदारक घटना है. जिन लोगों ने हत्याएं की हैं, उनको भारत नहीं छोड़ेगा. उस देश को भारत नहीं छोड़ेगा, जहां से ये पनपते और पलते हैं."

 उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा,‘‘पाकिस्तान के गोला-बारूद और आतंकवादी कुछ नहीं कर पाए। उन्होंने जितने भी हथियार चलाए, वे हथियार भारत की सीमा के बाहर ही भस्म हो गए। वे एक आक्रमण नहीं कर पाए और भारत ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया।’’

भाजपा नेता ने भारत-पाक संघर्ष विराम के संदर्भ में पाकिस्तान पर प्रहार किया और कहा,‘‘लोगों ने कहा कि यह क्या हो गया? युद्ध क्यों बंद कर दिया? अरे, युद्ध तो बराबरी वालों से लड़ा जाता है। एक कुत्ते से हाथी कभी युद्ध नहीं करता।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर प्रश्नवाचक चिन्ह खड़े कर रहे हैं।

ठाकुर ने कांग्रेस के इतिहास को ‘‘देशद्रोह का इतिहास’’ करार देते हुए कहा कि यह इतिहास किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा,‘‘हमारे देश की जनता चुन-चुन कर जवाब दे और कांग्रेस का सूपड़ा साफ करे।’’

'पाकिस्तान में सभी आतंकी हैं'- प्रज्ञा ठाकुर
पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा, "यह बात सत्य है कि पाकिस्तान में सभी आतंकी हैं. चाहे उनकी सेना हो, चाहे मुख्यमंत्री हों या प्रधानमंत्री हों, सभी आतंकवादी हैं. इसलिए उनको आतंकवादी कह सकते हैं, लेकिन ये भारत में मुसलमान बनकर आए थे और हिन्दुओं को धर्म पूछकर मारा. मुसलमानों को नहीं मारा. ये तय कर के आए थे. अगर किसी ने झूठ कह दिया कि हम मुसलमान हैं, तो उनसे कलमा पढ़ने के लिए बोला. नहीं पढ़ पाए तो उन्हें मार दिया गया."

उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती पर प्रज्ञा ठाकुर
आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा था केंद्र शासित प्रदेश की सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य के पास नहीं बल्कि उप राज्यपाल के पास होती है. इसपर बीजेपी नेता प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, "उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ऐसे लोग हैं जो कभी नहीं चाहते कि अनुच्छेद-370 हटाया जाए. महबूबा मुफ्ती ने कहा भी था कि अगर 370 हटाई गई तो खून की नदियां बह जाएंगी. इन लोगों के रहते हुए कश्मीर में कभी शांति स्थापित नहीं हो सकती."

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा-अद्भुत धाम है नवग्रह शक्तिपीठ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को ग्वालियर जिले के डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सहभागिता की। महाशिवरात्रि के अवसर पर नवग्रह शक्तिपीठ परिसर ओम…

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में मध्यप्रदेश करेगा एआई-सक्षम शासन और डीप-टेक नवाचारों का प्रदर्शन

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा ‘मध्यप्रदेश पैवेलियन’ स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण और शहरी प्रबंधन में एआई समाधान होंगे प्रस्तुत भोपाल इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 का आयोजन 16 से 20…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह