मस्जिद हटाने का नोटिस मिला तो भड़के मुस्लिम संगठन, बोले- लड़ाई आखिरी दम तक

भोपाल

राजधानी भोपाल में दो मस्जिदों को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. जिला प्रशासन ने इन मस्जिदों को अवैध बताते हुए हटाने का निर्देश दिया है, लेकिन मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. मुस्लिम संगठनों का दावा है कि मस्जिदें वक्फ की संपत्ति हैं और उनके पास वैध दस्तावेज हैं, जबकि हिंदू संगठन इन्हें तत्काल हटाने की मांग कर रहे हैं. यह मामला अब धार्मिक और राजनीतिक रूप ले चुका है.

हिंदू और मुस्लिम संगठनों के विवादास्पद बयान बता रहे हैं कि राजधानी भोपाल में मामला तनावपूर्ण है. विवाद का केंद्र है- भोपाल की लाइफलाइन कहे जाने वाले बड़े तालाब के क्षेत्र में स्थित 'दिलकश मस्जिद' और 'भदभदा मस्जिद'. 

4 जुलाई को जिला प्रशासन ने नोटिस जारी कर इन मस्जिदों को अतिक्रमित भूमि पर निर्मित बताया. नायब तहसीलदार के आदेश में कहा गया है कि दोनों मस्जिदें स्थायी संरचनाएं हैं, जो अवैध रूप से अतिक्रमित जमीन पर बनी हैं और इन्हें तुरंत हटाया जाए, अन्यथा बलपूर्वक बेदखली की जाएगी.

मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने इस आदेश पर आपत्ति जताते हुए कहा कि दोनों मस्जिदें उनकी वैध संपत्ति हैं और इसके लिए उनके पास कानूनी दस्तावेज मौजूद हैं. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने वक्फ बोर्ड को इस मामले में पक्षकार बनाया, लेकिन स्थगन आदेश देने से इनकार कर दिया, जिसके खिलाफ बोर्ड ने हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की है. वक्फ बोर्ड ने यह जानकारी मस्जिद परिसर में नोटिस चस्पा कर दी है.

'मस्जिद में अगर पैर भी रखा तो आर-पार की लड़ाई होगी'

मस्जिद हटाने के नोटिस की खबर फैलते ही मुस्लिम संगठन विरोध में उतर आए. ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के संयोजक शमशुल हसन ने कहा कि NGT की कार्रवाई अनुचित है, दोनों मस्जिदें वक्फ की संपत्ति हैं और अगर इन्हें तोड़ा गया तो आर-पार की लड़ाई होगी.

दिलकश मस्जिद और भदभदा मस्जिद को नोटिस का कारण बड़ा तालाब है, जिसे भोपाल की शान माना जाता है. प्रशासन ने तालाब के शहरी क्षेत्र में 50 मीटर और ग्रामीण क्षेत्र में 250 मीटर के दायरे में आने वाले अतिक्रमणों पर नोटिस जारी करना शुरू किया है.

NGT के आदेश का पालन किया जाएगा

टीटी नगर की एसडीएम अर्चना शर्मा ने बताया कि NGT और पर्यावरण मंत्रालय की अधिसूचना के अनुपालन में प्रशासन द्वारा गठित दल ने सर्वेक्षण में पाया कि इन दो मस्जिदों के अलावा मंदिर, समाधि सहित 35 अन्य अतिक्रमण फुल टैंक लेवल (FTL) क्षेत्र में हैं, जिन्हें हटाया जाना है. प्रशासन अब वक्फ बोर्ड और मस्जिद कमेटी का पक्ष सुनने के बाद कार्रवाई की बात कह रहा है.

सरकार ने कहा- लैंड जिहाद मंजूर नहीं

NGT के आदेश के बाद यह मामला राजनीतिक और धार्मिक रंग ले चुका है. मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि 'लैंड जिहाद' किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा और NGT के आदेश और कानूनी प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

जाहिर है कि मस्जिदों का भविष्य अब हाईकोर्ट की सुनवाई पर निर्भर है. यह प्रशासन की कार्रवाई और वक्फ बोर्ड के दस्तावेजों पर निर्भर करेगा कि क्या मस्जिदें हटाई जाएंगी या बचाई जा सकेंगी. इसका अंतिम फैसला प्रशासन और हाईकोर्ट की सुनवाई के बाद ही होगा.

admin

Related Posts

बागेश्वरधाम महाशिवरात्रि स्पेशल: लाखों लोग होंगे शामिल, 5 किमी तिरंगा लाइटिंग से सजा भव्य आयोजन

छतरपुर  छतरपुर जिले के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम एक बार फिर भव्य आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 15 फरवरी को यहां 300…

भारत के साथ मुकाबले से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों की कड़ी चेतावनी, सूर्या पर निशाना

 नई दिल्ली टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में मुकाबला खेला जाना है. इस मैच से पहले साहिबजादा फरहान और उस्मान तारिक ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 2 views
सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 3 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!