‘चंदू चैम्पियन’ के लिये कार्तिक आर्यन को पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिलने पर मुरलीकांत पेटकर ने लुटाया प्यार

 

मुंबई,

 फिलम 'चंदू चैम्पियन' के रील हीरो कार्तिक आर्यन को पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिलने पर रियल हीरो मुरलीकांत पेटकर ने अपना प्यार लुटाया है।

कार्तिक आर्यन ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए 'चंदू चैंपियन' में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर अवार्ड जीता है। इस बड़ी उपलब्धि पर देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं, जिनमें असली हीरो मुरलीकांत पेटकर का नाम भी शामिल है। कार्तिक आर्यन ने फिल्म चंदू चैंपियन में मुरलीकांत पेटकर बनने के लिए अपना दिल, जान और अथक मेहनत झोंक दी। उन्होंने गहन शारीरिक परिवर्तन, कड़ी ट्रेनिंग और भावनात्मक तैयारी के ज़रिए इस किरदार को जिया। उन्होंने न सिर्फ़ भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट की दृढ़ता को, बल्कि उनके अदम्य जज़्बे को भी पर्दे पर सजीव कर दिया। जिस जीवित किंवदंती की प्रेरक कहानी को कार्तिक ने पर्दे पर जीवंत किया, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखते हुए कार्तिक की तारीफ़ की। कार्तिक की तस्वीर साझा करते हुए मुरलीकांत ने लिखा, “कार्तिक आर्यन को चंदू चैंपियन फिल्म के लिए 70वें फिल्मफेयर अवार्ड 2025 जीतने पर हार्दिक बधाई! यह आपकी पहली फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में जीत है और वास्तव में आपके करियर का बेहद खास पल है। आपकी प्रतिभा और समर्पण इस उपलब्धि में झलकता है, और यह सम्मान आप पूरी तरह डिज़र्व करते हैं।निर्देशक कबीर खान को भी दिल से बधाई, जिन्होंने इतनी जुनून और दृष्टि के साथ इस प्रेरणादायक फिल्म का निर्देशन किया। आपकी मेहनत और रचनात्मकता ने सिनेमा पर गहरा प्रभाव छोड़ा है। आप दोनों को आगे भी अपार सफलता और कई और पुरस्कारों की शुभकामनाएं!” कार्तिक आर्यन, अब करण जौहर की रोमांटिक कॉमेडी तू मेरा मैं तेरी, मैं तेरा तू मेरी में नज़र आएंगे, जो उनकी धर्मा प्रोडक्शंस के साथ पहली फिल्म होगी। इसके अलावा उनके पास अनुराग बसु की एक अनटाइटल्ड लव स्टोरी और बहुप्रतीक्षित नागज़िला भी लाइनअप में हैं।

 

admin

Related Posts

सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम, जंग की टेंशन से जुड़ा क्या असर? नया पोस्टर देखें

मुंबई  बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की मच-अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदल गया है. सलमान की फिल्म अब ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के नाम से रिलीज…

ऑस्कर पहुँचने से पहले खतरे में पड़े Priyanka Chopra-Nick Jonas, आखिरी पल में टला बड़ा हादसा

लॉस एंजिल्स ग्लोबल पॉवर कपल निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा रेड कार्पेट पर साथ पोज कर फिर से फैंस की धड़कनें बढ़ा दीं। मगर इस आइकॉनिक मूमेंट के पहले दोनो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव