दिल्ली में छेड़छाड़ के विरोध पर कत्ल, मनीष को सलमान और अरबाज ने मार डाला

नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर दिल दहलाने वाली आपराधिक वारदात को अंजाम दिया गया है। नंदनगरी में 28 साल के मनीष की गर्दन पर धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई। मनीष के चाचा ने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का विरोध किया तो बदला लेने के लिए उसकी जान ले ली। हत्या के आरोप में पुलिस ने सलमान खान और अरबाज खान नाम के दो भाइयों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक नंदनगरी थाना क्षेत्र के सुंदर नगरी मुर्गा मार्केट में वारदात को अंजाम दिया गया। शुक्रवार रात पुलिस को कृषण कुमार नाम के व्यक्ति ने फोन करके सूचना दी। अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट के पास उसके भतीजे के गर्दन पर धारदार हथियार (गुपटी) से हमला किया गया है। मनीष की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।

कृषण कुमार ने बताया कि सलमान और अरबाज नाम के दो भाई सुंदर नगरी में गली नंबर एक के पास एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। उन्होंने दखल दी और दोनों को डांटकर वहां भगा दिया। आधे घंटे बाद उन्हें सूचना मिली कि सलमान और अरबाज उनके भतीजे मनीष के साथ झगड़ा कर रहे हैं।

वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि अरबाज ने मनीष को पकड़ा हुआ है और सलमान ने एक धारदार हथियार से गर्दन पर दाहिने तरफ वार कर दिया। पुलिस के मुताबिक हमले में मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे अस्पताल पहुंचाया गया था। तड़के करीब 4 बजे उसके दम तोड़ देने की सूचना मिली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हथियार भी बरामद कर लिया है। कृषण कुमार सुंदर नगरी में केबल ऑपरेटर का काम करते हैं तो आरोपी सलमान चाय की दुकान चलाता है। वहीं उसका भाई अरबाज मजदूरी करता है।

  • admin

    Related Posts

    अब नहीं होगी EV चार्जिंग की चिंता: दिल्ली सरकार के 2026 प्लान से मोहल्ला-मोहल्ला लगेगा चार्जिंग स्टेशन

    नई दिल्ली अगर आप दिल्ली में रहते हैं और इलेक्ट्रिक गाड़ी (EV) खरीदने से सिर्फ इसलिए हिचक रहे हैं कि चार्जिंग कहां करेंगे, तो अब आपकी यह चिंता जल्द दूर…

    दिल्ली में बेटियों के लिए नई योजना, रेखा गुप्ता सरकार देगी आर्थिक मजबूती

    दिल्ली दिल्ली की भाजपा सरकार ने लखपति बिटिया योजना का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुआई में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह