मुन्ना मानकर ने अपने जन्मदिन पर केक काटने के बदले रचनात्मक कार्यों को बढ़ावा देने की पहल की

बैतूल

इन दोनों समाज में और खास तौर से युवा वर्ग में अपने जन्मदिन पर केक काटने का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है और इसका दुष्प्रभाव भी यदा कदा देखने को मिल रहा है। जिसे रोकने की दिशा में नवाचार अपनाते हुए एक महत्त्व पुर्ण उद्देश्य को लेकर बैतूल के क्षत्रिण लोणारी कुंबी समाज सेवा संगठन के जिलाध्यक्ष और मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के अध्यक्ष समाजसेवी मुन्ना मानकर ने अपने जन्मदिन पर केक काटने के बजाय विभिन्न स्थलों पर पौधारोपण करना ज्यादा उचित समझा और वे अपने साथियों के साथ पौधारोपण ही नहीं किया बल्कि त्रिवेणी गौशाला में पहुंचकर गौ माता की सेवा की और वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों के बीच अपना जन्मदिन मनाया।

श्री मानकर ने इस संबंध में बताया कि युवा वर्ग में केक काटने के बढ़ते प्रचलन और परम्परा को धीरे धीरे परिवर्तन करने के उद्देश्य को लेकर मैं अपने जन्मदिन पर अपने साथियों के साथ पौधारोपण करना उचित समझा और आज सबसे पहले ग्रीन टाइगर में पौधारोपण किया उसके बाद केरपानी एवं ताप्ती जी में पूजन अर्चन किया गया। वहीं ताप्ती सूर्य मंदिर में पौधारोपण किया, शिवाजी पार्क बडोरा में पौधारोपण किया। इसके पश्चात्  त्रिवेणी गौशाला पहुंचकर जहां गौ माता की सेवा की उसके बाद वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों के बीच अपना जन्मदिन मनाया।

श्री मानकर का मानना है कि आजकल युवा वर्ग अपने युवा साथियों के साथ केक काटने में मशगूल हो जाते हैं । जबकि बाजार में केमिकल युक्त केक का उपयोग किया जा रहा है जो कि स्वास्थ्य के लिए जहां हानिकारक है वहीं समाज में भी अच्छा प्रभाव नहीं पड़ता । इसलिए वे आज अपने जन्मदिन पर केक काटने की पश्चिमी प्रचलन को परिवर्तन करने के उद्देश्य को लेकर वृक्षारोपण , गौ सेवा और वृद्धजनों की सेवा कर जन्मदिन मनाया है ।

 श्री मानकर का मानना है कि युवा वर्ग अगर अपने परिवार में और अपने परिवार के वृद्धजनों के बीच जन्मदिन उत्सव मनाते हैं तो उनका अलग ही आनंद आएगा और इससे समाज में बेहतर वातावरण का निर्माण होगा वही समाज मेंअच्छा संदेश जाएगा। गौरतलब है कि इस पुनीत कार्य में उनके साथ उनके सभी मित्रगण मौजूद थे।

  • admin

    Related Posts

    MYH की सुरक्षा व्यवस्था फेल? संवेदनशील वार्ड में बिल्लियों की एंट्री से मचा हड़कंप

    इंदौर महाराजा यशवंतराव अस्पताल (एमवायएच) में एक बार फिर लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। इस बार एचआइवी संक्रमित मरीजों की यूनिट और दवा कक्ष तक बिल्लियों की पहुंच…

    भागते रहे आरोपी, लेकिन जीत गई कानून की पकड़—देवास पुलिस का शानदार कारनामा

    देवास कहा जाता है कि पुलिस के हाथ बहुत लम्बे होते हैं। इस कहावत को देवास पुलिस ने चरितार्थ कर दिखाया है। जनवरी में हुई दो लूट की वारदातों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 3 views
    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा