मुरादाबाद में सपा विधायक समरपाल समेत दो लोगों को अलॉट भवन खाली करवाकर नगर निगम ने कब्जा ले लिया

मुरादाबाद

यूपी के मुरादाबाद के कंपनी बाग में सपा विधायक समरपाल समेत दो लोगों को अलॉट भवन खाली करवाकर नगर निगम ने कब्जा ले लिया। दोनों भवनों के अलॉटमेंट की 15 वर्ष की अवधि पूरी होने पर आवंटियों को नोटिस दिया गया था पर आवास खाली नहीं हुए। नगर निगम ने दल बल के साथ भवन खाली करवा लिए। इस भूमि का क्षेत्रफल 550 वर्ग मीटर और बाजार मूल्य करीब 15 करोड़ रुपए है।

नगर निगम की टीम की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।कंपनी बाग में कंपोजिट विद्यालय के पास स्थित दो आवासों को अपर नगर आयुक्त, एसीएम द्वतीय और पुलिस बल की मौजूदगी में खाली करवाया गया। इस दौरान नगर निगम ने अपनी खाली संपत्ति पर पेंट से नगर निगम की संपत्ति भी अंकित करवा दिया। अफसरों ने बताया कि नगर निगम अपने उक्त आवंटित भवनों की अवधि पूरी होने पर नोटिस जारी कर चुका है। कंपनी बाग स्थित कंपोजिट विद्यालय के निकट नगर निगम के दो भवन जिसमें एक भवन भूतल का नौगांवा से सपा विधायक समरपाल सिंह और उसके ऊपर निर्मित भवन एलडी चतुर्वेदी के नाम से नगर निगम ने अलॉट किया था। जिसकी अवधि को पंद्रह वर्ष पूरे हो चुके थे। उक्त भवनों का आवंटन निरस्त करते हुए भवन खाली करवाए जाने को अध्यासियों को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। आवास खाली नहीं होने पर नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के आदेश पर टीम ने शुक्रवार को भूजल और उसके ऊपर बने कुल क्षेत्रफल 550 वर्ग मीटर जमीन को खाली करवा कर कब्जा ले लिया। उक्त जमीन का बाजार मूल्य करीब 15 करोड़ बताया गया है।

8 माह में निगम ने खाली करवाई 9 अरब की संपत्ति

नगर निगम ने पिछले आठ महीने से अपनी भूमि कब्जा मुक्त करवाने का अभियान चला रखा है। नगर आयुक्त ने बताया कि नियमानुसार जो भी प्रक्रिया है उसके तहत निगम अपनी जमीन को मुक्त करवा रहा है। पिछले आठ माह में करीब नौ अरब की जमीन मुक्त करवाई जा चुकी है। इसमें काफी जमीन प्राइम लोकेशन की है जिसमें विकास के प्रजोक्ट प्रस्तावित किए गए हैं।

admin

Related Posts

चाइनीज मांझे से मौत पर मर्डर केस चलेगा, योगी ने लखनऊ की घटना पर गुस्सा जताया, यूपी में रेड की गई शुरुआत

लखऊ उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से मौत को अब हत्या माना जाएगा। ऐसी मौत मामले में मर्डर का केस चलेगा। प्रदेश में लगातार हो रहे हादसों पर सीएम योगी…

उत्तर प्रदेश में ‘दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0’ 6 से 13 फरवरी तक

लखनऊ.  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार एक और ठोस पहल करने जा रही है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें