मुंबई की टीम गुजरात को हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी, आज एलिमिनेटर में भिड़ेंगी हार्दिक-गिल की टीमें

नई दिल्ली 
इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर खेला जाएगा। पहले क्वालीफायर में बेंगलुरु ने पंजाब को मात दी। गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का एलिमिनेटर आज खेला जाएगा। शुभमन गिल के नेतृत्व में गुजरात टाइटंस ने खिताब के दावेदार के रूप में शुरुआत की थी, लेकिन प्लेऑफ्स से ठीक पहले टीम ने फॉर्म गंवा दिया और लगातार दो मैच गंवाए हैं। हालांकि मुंबई की टीम गुजरात को हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी। क्योंकि गुजरात ने मुंबई को लीग स्टेज में दो बार शिकस्त दी है।  वहीं दूसरी तरफ सीजन की बेहद खराब शुरुआत करने वाली पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम ने लगातार 6 मैच जीतकर दमदार वापसी की थी और एलिमिनेटर में भी टीम गुजरात पर भारी पड़ सकती है। एलिमिनेटर में हारने वाली टीम प्रतियोगिता से बाहर हो जाएगी, जबकि विजेता टीम को दूसरे क्वालीफायर में खेलने का मौका मिलेगा।
 
मुंबई इंडियंस संभावित XI
रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, सूर्यकुमार यादव, चरित असलांका, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, अश्वनी कुमार/कर्ण शर्मा

रोहित शर्मा IPL में 300 छक्कों के करीब
मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा IPL में अभी तक 298 छक्के लगा चुके हैं। अगर वह गुजरात के खिलाफ अगर दो मैक्सिमम लगाते हैं तो वह क्रिस गेल के बाद 300 छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बनेंगे।

एलिमिनेटर से पहले MI में हुए 3 बदलाव
रयान रिकेल्टन, विल जैक्स और कॉर्बिन बॉश ने डब्ल्यूटीसी फाइनल की तैयारियों के लिए मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ दिया है, उनकी जगह स्क्वॉड में जॉनी बेयरस्टो, चारिथ असलांका और रिचर्ड ग्लीसन को शामिल किया गया है।

हेड टू हेड
गुजरात का हेड टू हेड मामले में मुंबई पर पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अभी तक 7 मैच खेले गए हैं जिसमें जीटी 5-2 से लीड कर रहा है।

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस एलिमिनेटर
इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का एलिमिनेटर गुरुवार को खेला जाएगा। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे। ये मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा

admin

Related Posts

IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

अयोध्या एक बार फिर इंडिया का त्योहार यानी आईपीएल की शुरुआत होने वाली है. मैदान के खिलाड़ी चौके-छक्के उड़ाते दिखाई देंगे. ऐसे में टूर्नामेंट से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स टीम…

T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

  लागोस रवांडा की युवा बल्लेबाज फैनी उटागुशिमानिंदे ने टी20 इंटरनेशनल (टी20I) में इतिहास रच दिया है. उन्होंने नाइजीरिया इनविटेशनल विमेंस T20I टूर्नामेंट में घाना के खिलाफ अपने डेब्यू मैच…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 1 views
T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 3 views
8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय