मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने 11 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 4.01 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई

मुंबई
मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स सेल ने 12 से 18 दिसंबर तक शहर भर में कई बड़े ऑपरेशनों को अंजाम दिया, जिसके दौरान 11 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 4.01 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई। यह कार्रवाई मुंबई पुलिस द्वारा ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने के लिए की जा रही लगातार मुहिम का हिस्सा है।

एंटी नारकोटिक्स सेल की घाटकोपर यूनिट ने गोवंडी में गश्त के दौरान एक ड्रग्स सप्लायर को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 4 किलो से ज्यादा चरस बरामद की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस चरस की कीमत लगभग 1 करोड़ 40 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके बाद, आजाद मैदान यूनिट ने धारावी में कार्रवाई की, जहां अवैध रूप से बेचे जा रहे कोडीन फॉस्फेट युक्त कफ सिरप के एक व्यापारी को गिरफ्तार किया। व्यापारी के पास से पुलिस ने कुल 2,395 बोतलें जब्त कीं, जिसकी अनुमानित कीमत 11.97 लाख रुपये है। यह सिरप देश में प्रतिबंधित है और इसके अवैध व्यापार को गंभीर अपराध माना जाता है।

इसके अलावा, कांदिवली यूनिट ने मलाड (मालवणी) और अंधेरी इलाकों में भी बड़ी कार्रवाई की। मलाड मालवणी में गश्त के दौरान कांदिवली यूनिट ने हेरोइन तस्करी में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके पास से 305 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी कीमत ₹1.22 करोड़ बताई जा रही है। वहीं, अंधेरी के मरोल इलाके में कांदिवली यूनिट ने एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 136 ग्राम कोकीन बरामद हुआ। इस कोकीन की कीमत 68.15 लाख रुपये है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने नाइजीरियाई ड्रग तस्करी नेटवर्क के संबंध में भी जांच शुरू कर दी है।

मुंबई पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल द्वारा शहरभर में किए गए इन ऑपरेशनों के दौरान कुल 4.01 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स जब्त की गई हैं। पुलिस की इन कार्रवाइयों का उद्देश्य ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह से नष्ट करना है। फिलहाल, इस मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस टीम आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है।

 

  • admin

    Related Posts

    मिडिल ईस्ट के तनाव का रियल एस्टेट पर साया, घरों की कीमतों में वृद्धि की संभावना

    मुंबई  रियल एस्टेट डेवलपर्स के संगठनों क्रेडाई (Credai) और नारेडको (Naredco) ने चेतावनी दी है कि अमेरिका-ईरान के बीच लंबे समय तक चलने वाला युद्ध निर्माण लागत को बढ़ा सकता…

    लोकसभा सीटें बढ़ने और महिलाओं को 2029 से रिजर्वेशन मिलने की संभावना, सरकार लाएगी संशोधन बिल

    नई दिल्ली लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें आरक्षित करने के लिए सरकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम लेकर आई थी. यह बिल पारित हो जाने के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

    • By admin
    • March 25, 2026
    • 0 views
    IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

    इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 1 views
    इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

    आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

    भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 0 views
    भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

    दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 0 views
    दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

    महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 1 views
    महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका