मुंबई के पुलिस आयुक्त ने होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान करने की लोगो से अपील की

मुंबई
मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर ने महानगर के लोगों से अपील की है कि वे बुधवार को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान करें और इस दिन छुट्टी की योजना नहीं बनाएं। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीट पर एक चरण में 20 नवंबर को बुधवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मुंबई के जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यहां स्थित सभी प्रतिष्ठानों, व्यवसायों और अन्य कार्यस्थलों पर कार्यरत कर्मचारियों को बुधवार को मतदान के लिए छुट्टी देना अनिवार्य है।

फणसलकर ने मंगलवार को एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘मैं सभी मुंबईवासियों से विनम्र अनुरोध करता हूं कि वे जिम्मेदारी के साथ और शांतिपूर्ण तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करें।’’ इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लोगों से मतदान करने की अपील की ताकि उनका भविष्य ‘‘वास्तविक और जिम्मेदार हाथों में’’ हो। फणसलकर ने कहा, ‘‘अपनी लंबी छुट्टी की योजना को रद्द कर दीजिए और बटन दबाने का अवसर नहीं छोड़िए जिससे आप अपनी जिम्मेदारी निभा सकें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जो मतदाता कम जागरुक हैं, उन तक यह संदेश भी पहुंचाएं कि वे अपना अत्यंत महत्वपूर्ण वोट बर्बाद न करें और इस उत्साही राष्ट्र के भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें। मतदान करें और मतदान के महत्व का प्रचार करें।’’

admin

Related Posts

भारत के मैप ने बढ़ाई पाकिस्तान की बेचैनी, कश्मीर मुद्दे पर अमेरिका के सामने गिड़गिड़ाया

इस्लामाबाद संयुक्त राज्य अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि (USTR) के कार्यालय द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए भारत के एक मानचित्र ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक गलियारों में एक नई बहस छेड़…

रेफरेंडम के बाद बांग्लादेश की राजनीति में नया अध्याय, ऊपरी सदन गठन से बदल सकती है ताकत की तस्वीर

ढाका  बांग्लादेश चुनाव और जनमत संग्रह के नतीजों के बाद इस मुल्क की राजनीति में आमूल-चूल बदलाव होने वाला है. बांग्लादेश को न सिर्फ नए नेता, नई पार्टी का नेतृत्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें

विमेंस राउंड 1 के बाद गुंतास कौर संधू बनीं सर्वश्रेष्ठ भारतीय, रैंकिंग में 17वां स्थान

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
विमेंस राउंड 1 के बाद गुंतास कौर संधू बनीं सर्वश्रेष्ठ भारतीय, रैंकिंग में 17वां स्थान

आयरलैंड को बड़ा झटका! कप्तान पॉल स्टर्लिंग टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, सैम टॉपिंग की एंट्री

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
आयरलैंड को बड़ा झटका! कप्तान पॉल स्टर्लिंग टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, सैम टॉपिंग की एंट्री