मुंबई : नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाते समय शख्स की निकल गई जान, मौत

मुंबई

महाराष्ट्र में मुंबई के ग्रांट रोड इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां के एक होटल में एक नाबालिग लड़की के साथ यौन संबंध बनाने के बाद 41 वर्षीय एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को ये जानकारी दी है.

अधिकारी ने कहा कि मृतक, एक हीरा कंपनी का मैनेजर था, उस पर 14 साल की लड़की की मां की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत बलात्कार और अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया है.

अधिकारी ने बताया,'वह लड़की को गुजरात से अपने साथ लाया था. घटना शनिवार को हुई. उसकी हालत  बिगड़ने पर होटल के कर्मचारी उसे अस्पताल ले गए जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई. पहली नजर में ऐसा लगता है कि उसे दिल का दौरा पड़ा था.'

डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा,'सूचना मिलने के बाद बच्ची की मां मुंबई आई. उसने हमें बताया कि उस व्यक्ति ने झूठे वादे के साथ बच्ची को बहला-फुसलाकर मुंबई लाया था. मामले में आगे की जांच जारी है.'

बता दें कि छोटी बच्चियों को बहलाकर यौन शोषण और रेप के कई मामले आए दिन आते रहते हैं. तीन महीने पहले ही दिल्ली के रोहिणी में एक फर्जी तांत्रिक ने सात साल की मासूम बच्ची के साथ पहले रेप किया और फिर बच्ची को डराया कि अगर उसने इसके बारे में किसी को भी बताया तो उसका बीमार पिता मर जाएगा. इतना ही नहीं तांत्रिक ने बच्ची को 51 रुपये भी दिए. इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है.

admin

Related Posts

देहरादून में रोड रेज का कहर, ओवरटेकिंग विवाद में फायरिंग, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की जान गई

देहरादून देहरादून में मसूरी रोड पर सोमवार सुबह-सुबह रोडरोज के बाद उपजे विवाद में गोलीकांड की घटना से हड़कंप मच गया। रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर वीके जोशी की गोली लगने से…

SC ने OBC आरक्षण आदेश में बदलाव किया, 87-13 फार्मूले को दी गई चुनौती, अप्रैल के दूसरे हफ्ते में होगी सुनवाई

जबलपुर  सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण के मामले में एक नया आदेश पारित किया है। दो याचिकाओं को हाई कोर्ट से रिकाल कर लिया है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन