मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

मुंबई 
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का दूसरा मैच रविवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. ये भिड़ंत मुंबई के वानखेड़े मैदान पर हुई जहां मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीत हासिल की. मुंबई के लिए ये जीत इसलिए भी खास है क्योंकि मुंबई की टीम ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टोटल चेज किया है. ये मैच  इस मुकाबले में टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. केकेआर ने रहाणे और रघुवंशी की फिफ्टी के दम पर मुंबई के सामने 221 रनों का लक्ष्य रखा था. जिसे मुंबई ने 20वें ओवर में चेज कर लिया. इस जीत के साथ मुंबई का 14 सालों का वो शर्मनाक रिकॉर्ड भी टूट गया है जिसमें उसे अपने पहले आईपीएल मैच में हार का सामना करना पड़ता था। 

ऐसे रही मुंबई की बैटिंग
221 रनों के जवाब में उतरी मुंबई की शुरुआत बेहद शानदार रही. रोहित और रेयान रिकेल्टन ने पारी का आगाज किया. दोनों ओर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी हुई और 5वें ओवर में ही दोनों ने टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया. इसके बाद रोहित शर्मा ने छक्के और चौकों में डील किया और केवल 23 गेंद में ही फिफ्टी लगा दी. 6 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 80-0 था. मुंबई को पहला झटका लगा 12वें ओवर में जब रोहित शर्मा महज 38 गेंदों में 78 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए. रोहित का जब विकेट गिरा तब मुंबई का स्कोर 148 रन था. इसके बाद सूर्या ने कुछ अच्छे शॉट जरूर लगाए लेकिन 15वें ओवर में वो अपना विकेट गंवा बैठे. सूर्या के बल्ले से 16 रन आए। 

16वें ओवर में रिकेल्टन अपना विकेट गंवा बैठे. उनके बल्ले से 43 गेंद में 81 रन आए. अपनी पारी में रिकेल्टन ने 4 चौके और 8 छक्के लगाए. लेकिन मुंबई ने 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर इस टोटल को 4 विकेट गंवाकर चेज कर लिया। 

ऐसे रही केकेआर की बैटिंग
पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की पारी का आगाज कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने किया.दोनों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग की और 5वें ओवर में ही स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया. लेकिन इस खतरनाक साझेदारी को तोड़ा शार्दुल ठाकुर ने. छठे ओवर में शार्दुल ने एलन का विकेट झटका. एलन ने 17 गेंद में 37 रन बनाए. इसके बाद कैमरून ग्रीन ने 10 गेंद में 18 रन बनाए. लेकिन 9वें ओवर में शार्दुल ने उन्हें आउट कर दिया. लेकिन एक छोर पर अजिंक्य रहाणे टिके रहे. उन्होंने केवल 27 गेंद में ही अपनी फिफ्टी पूरी की. हालांकि, शार्दुल ने 14वें ओवर में उनका विकेट झटका. रहाणे के बल्ले से 67 रन आए। 

इसके बाद अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह ने मोर्चा संभाला. दोनों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग की. रघुवंशी ने केवल 28 गेंद में ही फिफ्टी लगा दी. वहीं, 19वें ओवर में ही केकेआर का स्कोर 200 के पार पहुंच गया. लेकिन इसी ओवर में हार्दिक ने रघुवंशी का विकेट भी झटका. रघुवंशी के बल्ले से 29 गेंद में 51 रन आए. इसके बाद रिंकू सिंह ने 21 गेंद में नाबाद 33 रनों की पारी खेली, जिसके दम पर केकेआर ने मुंबई के सामने 221 रनों का लक्ष्य रखा। 

6 चौके, 6 छक्के और 23 गेंद में सबसे तेज पचासा, रोहित शर्मा ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) में रविवार को मुंबई इंडियंस का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ हुआ. वानखेड़े में खेले गए इस मैच में रोहित शर्मा ने रिकॉर्डतोड़ पारी खेली. रोहित ने केकेआर के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया, जो आईपीएल इतिहास में उनका सबसे तेज पचासा है। 

इससे पहले रोहित का सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक 2015 के फाइनल में आया था, जब उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 25 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी. अब 11 साल बाद उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। 

रोहित शुरुआत से ही बेहद आक्रामक अंदाज में दिखे. उन्होंने पावरप्ले का पूरा फायदा उठाया और कोलकाता के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा. उनकी बल्लेबाजी में वही पुरानी लय और आत्मविश्वास नजर आया, जिसने उन्हें आईपीएल और भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा मैच विनर बनाया है. इस मुकाबले में रोहित ने शर्मा 38 गेंदों में 78 रन बनाए. अपनी इस पारी में रोहित शर्मा ने 6 चौके और 6 छक्के लगाए। 

आईपीएल में जड़ी 50वीं फिफ्टी

इस पारी के साथ रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं. अब उनके नाम आईपीएल में 50 बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर दर्ज है। 

इस सूची में सबसे ऊपर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 72 बार 50 प्लस स्कोर बनाया है. दूसरे स्थान पर David Warner 66 बार और तीसरे नंबर पर Shikhar Dhawan 53 बार 50 से ज्यादा रन बना चुके हैं. वहीं KL Rahul 45 बार 50 प्लस स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर हैं। 

रोहित की यह पारी सिर्फ एक रिकॉर्ड तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने यह भी दिखाया कि वह अब भी मुंबई इंडियंस के सबसे बड़े मैच विनर हैं. आईपीएल 2026 में उनका यह अंदाज टीम के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है. बता दें कि इस मुकाबले में केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए मुंबई के सामने 221 रनों का लक्ष्य रखा था। 

admin

Related Posts

टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

मियामी   अमेरिका की टेलर टाउनसेंड और चेक गणराज्य की कैटरीना सिनियाकोवा ने मियामी ओपन महिला डबल्स का खिताब अपने नाम किया। टेलर-कैटरीना की जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में इटली की…

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

अरिना सबालेंका ने मियामी ओपन के खिताब को अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में विश्व के चौथे नंबर की खिलाड़ी कोको गॉफ को 6-2, 4-6, 6-3 से हराया। इगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद