मुम्बई सिटी एफसी ने हैदराबाद एफसी को हराया

मुंबई.
मुम्बई सिटी एफसी ने शनिवार को अपने घरेलू मैदान मुम्बई फुटबॉल एरिना में खेले गए इंडियन सुपर लीग 2024-25 मुकाबले में हैदराबाद एफसी को 1-0 से हराया। मुम्बई सिटी एफसी की जीत में एकमात्र गोल सेंटर-बैक मेहताब सिंह ने 29वें मिनट में किया। मुम्बई सिटी के मिडफील्डर थायर क्रौमा को मिडफील्ड में दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

आज, इस सीजन में अपने घरेलू मैदान पहली क्लीन शीट के साथ आइलैंडर्स की जीत से चेक हेड कोच पीटर क्रेटकी निश्चित रूप से प्रसन्न होंगे। मुम्बई सिटी एफसी नौ मुकाबलों में तीन जीत, चार ड्रा और दो हार 13 अंक लेकर तालिका में 10वें से छठे स्थान पर आ गई है। वहीं, अपनी टीम की हार से हैदराबाद एफसी के मुख्य कोच थांगबोई सिंग्टो जरूर निराश होंगे। हैदराबाद एफसी नौ मैचों में दो जीत, एक ड्रा और छह हार से सात अंक लेकर तालिका में 11वें स्थान पर बनी हुई है।

मैच का एकमात्र गोल 29वें मिनट में आया, जब सेंटर-बैक मेहताब सिंह ने मुम्बई सिटी एफसी को शुरुआती बढ़त दिलाते हुए स्कोर 1-0 कर दिया। लगातार मिले चौथे कॉर्नर किक पर कप्तान लल्लियांजुआला छांगटे ने बाएं फ्लैंक से क्रॉस डालकर गेंद को बॉक्स के अंदर सेंटर किया, जहां खिलाड़ियों की भीड़ में मौजूद मेहताब ने सटीक हैडर लगाया और गेंद गोलकीपर लालबियाखलुआ जोंगटे के दाहिने हाथ से लगकर गोल जाल में जा उलझी। इसके साथ ही छांगटे मुम्बई सिटी के लिए सबसे ज्यादा 36 योगदान (21 गोल व 15 सहायता) करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अपने साथी विंगर बिपिन सिंह (35 योगदान – 24 गोल और 11 सहायता) को पीछे छोड़ा दिया है।

पहले हाफ में मुम्बई सिटी एफसी का दबदबा रहा, क्योंकि मेजबान टीम ने सेंटर-बैक मेहताब सिंह के गोल की बदौलत बढ़त बनाई और उसे बरकरार रखा। गेंद पर ज्यादा नियंत्रण मुम्बई सिटी एफसी का 66 फीसदी रहा। आइलैंडर्स ने 13 प्रयास किए, जिनमें से तीन शॉट्स को टारगेट पर रखा और एक पर गोल दागा। वहीं, गेंद पर 34 फीसदी कब्जा रखने वाली हैदराबाद एफसी की ओर से तीन प्रयास किए गए, जिनमें से केवल एक शॉट टारगेट पर रहा लेकिन गोल नहीं आया। यह आईएसएल में दोनों के बीच 11वां मुकाबला था और आज आइलैंडर्स ने चौथी बार जीत हासिल की है, जबकि हैदराबाद एफसी ने दो मैच जीते हैं। पांच मुकाबले ड्रा रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

     नई दिल्ली जब किसी बड़े टूर्नामेंट से कोई देश आखिरी वक्त पर खुद हटता है तो आमतौर पर उम्मीद यही होती है कि उस देश को इसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे.…

    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    नई दिल्ली T20 World Cup 2026 की शुरुआत में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों की एक मांग को ठुकरा दिया है। टीम मैनेजमेंट की ओर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 1 views
    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह