मुकेश अंबानी ने श्रीनाथजी के चरणों में चढ़ाई श्रद्धा, बनाएंगे वरिष्ठ नागरिकों के लिए सेवा सदन

राजसमंद

नाथद्वारा स्थित पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ श्रीनाथजी की हवेली में शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने प्रभु श्रीनाथजी और लाडलेलाल प्रभु के भोग आरती के दर्शन किए। इस दौरान हवेली परिसर में विशेष उत्साह का माहौल रहा।

दर्शन के पश्चात तिलकायत गोस्वामी परिवार के विशाल बावा ने सफेदी महल में मुकेश अंबानी को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने अंबानी को पारंपरिक फेंटा बांधकर, रजाई और ऊपरना ओढ़ाकर तथा प्रसाद भेंट किया। उन्होंने विशाल बावा से धर्म, अध्यात्म एवं पुष्टिमार्गीय सेवा, राग, भोग और शृंगार के पारंपरिक स्वरूप पर विशेष चर्चा की। उन्होंने श्रीनाथजी प्रभु की सेवा भावना और उसके आध्यात्मिक महत्व को भी गहराई से जाना।

इस अवसर पर अंबानी ने यात्री एवं वरिष्ठ सेवा सदन बनाने की भी घोषणा की। 100 से अधिक कमरों की क्षमता वाले इस सदन में दूर से आने वाले वृद्ध वैष्णवों को आवास, 24 घंटे चिकित्सा इकाई, नर्सिंग व फिजियोथैरेपी, सत्संग-प्रवचन के लिए बड़ा सभागार और सात्विक भोजनालय जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर अधिकारी सुधाकर उपाध्याय, मंदिर मंडल के सीईओ जितेंद्र पांडे, तिलकायत के मुख्य सलाहकार अंजन शाह, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, लीलाधर पुरोहित, डीएसपी दिनेश सुखवाल, मंदिर के मीडिया प्रभारी गिरीश व्यास, परेश नागर, उमंग मेहता, जनम गांधी, हर्ष सनाढ्य, कैलाश पालीवाल सहित बड़ी संख्या में वैष्णवजन और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

डीडवाना में सनसनी, गैस कटर से SBI एटीएम काटा गया, बदमाश 20 लाख+ कैश लेकर फरार

डीडवाना डीडवाना-कुचामन जिले के तोषीणा गांव में कुचामन–खाटू बाइपास पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के एटीएम पर अज्ञात बदमाशों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। बीती…

विधायक निधि घोटाला मामला: सदाचार समिति के दायरे में आए आरोपी विधायक

जयपुर विधायक निधि भ्रष्टाचार मामले को लेकर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जांच विधानसभा की सदाचार समिति को सौंप दी है। देवनानी ने कहा कि  विधायक निधि में भ्रष्टाचार अत्यंत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रिकॉर्ड्स की बारिश! 125 गेंदों पर 209 रन ठोककर भारतीय बल्लेबाज़ ने रचा नया इतिहास

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 1 views
रिकॉर्ड्स की बारिश! 125 गेंदों पर 209 रन ठोककर भारतीय बल्लेबाज़ ने रचा नया इतिहास

आध्यात्मिक रंग में दिखे विराट–अनुष्का, प्रेमानंद महाराज जी से भेंट का वृंदावन वीडियो आया सामने

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 3 views
आध्यात्मिक रंग में दिखे विराट–अनुष्का, प्रेमानंद महाराज जी से भेंट का वृंदावन वीडियो आया सामने

BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स में भारत की उम्मीदें, ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ में सात्विक–चिराग की कड़ी टक्कर

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 2 views
BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स में भारत की उम्मीदें, ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ में सात्विक–चिराग की कड़ी टक्कर

शानदार प्रदर्शन का इनाम: एरिना सबालेंका बनीं WTA प्लेयर ऑफ द ईयर

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
शानदार प्रदर्शन का इनाम: एरिना सबालेंका बनीं WTA प्लेयर ऑफ द ईयर

एशेज : बॉन्डी बीच गोलीबारी की घटना के बाद एडिलेड टेस्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
एशेज : बॉन्डी बीच गोलीबारी की घटना के बाद एडिलेड टेस्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

IPL 2026 नीलामी: अनकैप्ड सितारों पर CSK की बड़ी बाज़ी, प्रशांत वीर–कार्तिक शर्मा बने सबसे महंगे

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
IPL 2026 नीलामी: अनकैप्ड सितारों पर CSK की बड़ी बाज़ी, प्रशांत वीर–कार्तिक शर्मा बने सबसे महंगे