म्यूचुअल फंड बाजार में एंट्री के साथ ही छा गए मुकेश अंबानी! 3 दिन में ₹17,800 करोड़ का निवेश

मुंबई 

जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट (Jio BlackRock Asset Management) ने अपने पहले ही न्यू फंड ऑफर (NFO) में कुल 17,800 करोड़ रुपये (~USD 2.1 बिलियन) से ज्यादा का निवेश हासिल कर लिया है।

कंपनी ने तीन कैश/ऋण म्यूचुअल फंड लॉन्च किए थे। इनमें जियोब्लैकरॉक ओवरनाइट फंड, जियोब्लैकरॉक लिक्विड फंड और जियोब्लैकरॉक मनी मार्केट फंड शामिल थे। 90 से ज्यादा संस्थागत निवेशकों और 67 हजार से ज्यादा व्यक्तियों ने ऑफर अवधि के दौरान इन फंडों में निवेश किया।

जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट कंपनी दरअसल जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और ब्लैकरॉक इंक का ज्वाइंट वेंचर है। 30 जून को शुरू हुआ यह न्यू फंड ऑफर 02 जुलाई, 2025 को बंद हुआ। यह न्यू फंड ऑफर भारत के कैश/ऋण फंड सेगमेंट में सबसे बड़ा था, जिसने जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट को देश के 47 फंड हाउसों में से टॉप 15 एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल कर दिया। 

NFO को जबरदस्त प्रतिक्रिया

जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट के MD और CEO सिड स्वामीनाथन ने कहा कि संस्थागत और रिटेल निवेशकों के बीच हमारे पहले NFO को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। यह जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट की निवेश फिलोसोफी, रिस्क मैनेजमेंट कैपासिटी और डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच को आउटलाइन करता है।

जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने रिटेल निवेशकों को आकर्षित करने के लिए एक ‘अकाउंट क्रिएशन इनिशिएटिव’ की भी शुरूआत की है। इस इनिशिएटिव में ग्राहक जियोफाइनेंस ऐप के जरिए मिनटों में निवेश के लिए अपना अकाउंट बना सकता है।

देश के टॉप 15 एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल

जियोब्लैक रॉक एसेट मैनेजमेंट देश के टॉप 15 एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (AMC) में शामिल हो गया है। देश में कुल 47 फंड हाउस हैं। जियोब्लैक रॉक एसेट मैनेजमेंट द्वारा पेश किए गए ये पहले फंड निवेशकों को कैश और अल्पकालिक आवंटन के विभिन्न तत्वों को प्रबंधित करने का ऑप्शन देते हैं। इससे निवेशकों को अपनी अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से लिक्विडिटी, रिस्क और रिटर्न के लक्ष्य को पूरा करने में सहायता मिलती है।

 

admin

Related Posts

Gold-Silver Rate में बदलाव: चांदी के दाम में छलांग, सोने की कीमत में भी हुआ इज़ाफा, जानिए ताजा रेट

इंदौर  सोना-चांदी की कीमतों में हालिया भारी गिरावट के बाद अब एक बार फिर बाजार में तेज रिकवरी देखने को मिल रही है। सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन…

ट्रेड डील की तस्वीर साफ होते ही बाजार में उछाल, सेंसेक्स 84,000 के पार

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) ने सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तूफानी तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत ही है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रणजी में उलटफेर का तूफान, जम्मू-कश्मीर ने MP को रौंदा; आकिब बना जीत का हीरो

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
रणजी में उलटफेर का तूफान, जम्मू-कश्मीर ने MP को रौंदा; आकिब बना जीत का हीरो

मैच से पहले राजनीति: PAK की 3 शर्तों पर भारत से भिड़ंत, ICC का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
मैच से पहले राजनीति: PAK की 3 शर्तों पर भारत से भिड़ंत, ICC का क्या होगा फैसला?

टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत