PM मोदी के लिए मुकेश अंबानी की बड़ी उम्मीद, कहा- 2047 तक देश का नेतृत्व करें

नई दिल्ली 
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इच्छा जाहिर की है कि पीएम नरेंद्र मोदी 2047 तक देश का नेतृत्व करते रहें। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए यह बात कही। मुकेश अंबानी ने कहा कि आज हम भारतवासियों के लिए लिए पर्व का दिन है। हमारे सम्मानित और प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आज 75वां जन्मदिन है। मैं देश के कारोबारी समुदाय, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अंबानी परिवार की ओर से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं। मेरी इच्छा है कि वह 2047 तक देश के प्रधानमंत्री रहें, जब भारत की आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होंगे।

मुकेश अंबानी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पहले गुजरात को औद्योगिक राजधानी बनाया और अब वह पूरे भारत का कायापलट कर रहे हैं। यह संयोग नहीं है कि पीएम नरेंद्र मोदी का अमृत महोत्सव भी तब आया है, जब देश की आजादी का अमृत काल चल रहा है। जीवेत शरद: शतम्। उन्होंने कहा, 'ईश्वर ने खुद पीएम नरेंद्र मोदी को अवतार पुरुष के तौर पर भेजा है ताकि वे हमारे देश का नेतृत्व करें। मैंने आज तक ऐसा नेता नहीं देखा है, जो इस तरह बिना थके और बिना रुके काम करता हो। मैं देश भर के लोगों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।'

पीएम नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर देश भर में कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। वहीं भाजपा की ओर से भी कई कार्यक्रम चल रहे हैं। पीएम मोदी को तमाम राजनेताओं के अलावा शाहरुख खान, आमिर खान, कंगना रनौत समेत तमाम सितारों ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पीएम मोदी से मंगलवार की रात को बात की थी और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। बता दें कि नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक जीवन की 4 दशकों की यात्रा से जुड़े अनुभव भी भाजपा के कई नेताओं ने साझा किए हैं। इन नेताओं में नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, स्मृति इरानी जैसे नेता अहम हैं।

 

admin

Related Posts

बातचीत में गतिरोध! ईरान के वरिष्ठ नेताओं ने अमेरिका पर साधा बड़ा निशाना

तेहरान.  अमेरिका और ईरान की बातचीत विफल हो चुकी है। इसके बाद तमाम बयान आ रहे हैं। इसी कड़ी में ईरान के पार्लियामेंट स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबाफ का भी बयान…

ईरान-अमेरिका टकराव पर बढ़ी हलचल, एक्सपर्ट बोले—स्थिति किसी भी मोड़ पर जा सकती है

वॉशिंगटन. सीजफायर बातचीत में आई रुकावट को देखते हुए, विदेश मामलों के जानकार वाएल अव्वाद ने कहा कि ईरान ने अमेरिका को यह संदेश दिया है कि किसी नतीजे पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 1 views
लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 1 views
मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 2 views
CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य