लैंड घोटाले की जांच के बीच MUDA के अध्यक्ष मारी गौड़ा ने अपने पद से दिया इस्तीफा, सिद्धारमैया के हैं करीबी

नई दिल्ली
मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) के अध्यक्ष मारी गौड़ा ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे के पीछे उन्होंने अपने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है। उल्लेखनीय है कि उनका इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उनकी पत्नी बीएन पार्वती और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ चल रहे भूमि घोटाले की जांच राज्य और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की जा रही है। बताया जा रहा है मारी गौड़ा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के करीबी रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, मारी गौड़ा लंबे समय से मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के सहयोगी रहे हैं। गौड़ा 1983 से सिद्धारमैया के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने 1995 में मैसूरु तालुक पंचायत के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दीं और 2000 में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष बने। 2008 में उन्हें प्रमोशन देकर शीर्ष पद पर नियुक्त किया गया था। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अभी तक उनके इस्तीफे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर लोकायुक्त और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जांच की जा रही है। सिद्धारमैया और उनकी पत्नी बीएन पार्वती पर मैसूरु के विजयनगर क्षेत्र में 14 प्लॉट आवंटित किए गए प्लॉट को लेकर सवाल उठे थे। हाल ही में सिद्धारमैया की पत्नी ने प्लॉट लौटाने की पेशकश की थी। जिसे वापस लेने पर प्राधिकरण ने सहमति जताई, लेकिन यह स्पष्ट किया कि इससे जांच पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

बीएन पार्वती ने पहले MUDA को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह पहले से ही इन प्लॉटों को छोड़ने की योजना बना रही थीं लेकिन उन्हें यह कहते हुए सलाह दी गई कि उनके पति के खिलाफ लगाए गए आरोप राजनीतिक रूप से प्रेरित हैं। इसके बाद, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि उनकी पत्नी राजनीति की घृणा की राजनीति का शिकार हो रही हैं और उन्हें मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अपनी पत्नी के फैसले का सम्मान किया।

  • admin

    Related Posts

    बलूचिस्तान में भीषण मुठभेड़: पाक सेना के ऑपरेशन में आतंकवादी, नागरिक और जवान हताहत

    पेशावर  पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में हुए आतंकी हमलों के जवाब में कई दिनों तक चले अभियान में कम से कम 216 आतंकवादी, 36 नागरिक और 22 जवान मारे…

    SIR के कारण 107 मौतें, बंगाल विधानसभा ने पारित किया निंदा प्रस्ताव

    कोलकाता पश्चिम बंगाल विधानसभा में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किया गया है। इसमें दावा किया गया है कि राज्य में विशेष गहन संशोधन (SIR) को लेकर फैली घबराहट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 2 views
    कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

    तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 0 views
    तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

    वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 2 views
    वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

    WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 3 views
    WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

    टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 0 views
    टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

    क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

    • By admin
    • February 4, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें