मृणाल ने ‘बेशकीमती’ तस्वीर साझा कर डेमी मूर को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

मुंबई,

 डेमी मूर को उनके 62वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने उनकी 2018 की फिल्म ‘लव सोनिया’ मूवी से एक पुरानी फोटो शेयर की है।
मृणाल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म की शूटिंग का एक कोलाज शेयर किया है। इसमें एक्ट्रेस मृणाल स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं और मूर ध्यान से निर्देशक की बातें सुन रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “अभी-अभी ये बेशकीमती तस्वीरें मिलीं। जन्मदिन की बधाई सुंदर डेमी मूर।”

“लव सोनिया” फिल्म तबरेज नूरानी द्वारा निर्देशित और डेविड वोमार्क द्वारा निर्मित है। जिसमें मृणाल ने टाइटल किरदार निभाया था। फिल्म में उनके अलावा रिया सिसोदिया, फ्रीडा पिंटो, डेमी मूर, मनोज बाजपेयी, ऋचा चड्ढा, अनुपम खेर, आदिल हुसैन, राजकुमार राव और साई ताम्हणकर भी थे।

यह ड्रामा फिल्म सोनिया के कर्ज में डूबे पिता की कहानी है जो उसकी बहन को बेच देता है। सोनिया उसे बचाने के लिए यात्रा पर निकलती है। सोनिया की जिंदगी में एक असामान्य मोड़ तब आता है जब वह देह व्यापार की दुनिया में फंस जाती है।

बता दें कि 2 नवंबर को मृणाल ने एक प्रशंसक को डपटा था। इसलिए क्योंकि उनकी तस्वीरों को बिना अनुमति के इस्तेमाल किया गया था। बाद में उन्होंने माफी मांगी और अपने फॉलोअर्स से उस व्यक्ति को ट्रोल न करने की अपील भी की खी।

ये दिलचस्प किस्सा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन में अपने फॉलोअर्स से बात करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जहां उनकी मुलाकात एक ऐसे प्रशंसक से हुई जिसने कई अभिनेत्रियों के साथ अपनी तस्वीर को एडिट किया है।

पहले तो मृणाल को बहुत खुशी हुई कि वह किसी की खुशी का कारण बन सकीं। लेकिन जब उन्होंने फैन के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला तो उन्हें पता चला कि फैन ने दूसरी अभिनेत्रियों के साथ भी अपनी तस्वीरें एडिट की हुई हैं।

उन्होंने वीडियो में कहा, “यार दोस्तों, आप लोग बच्चे की जान लोगे क्या? मैंने वो कमेंट कर दिया कुछ। और पहले जब मैंने देखा मैं खुश हुई। मैं ऐसी थी जैसे चल किसी और के साथ ना सही। इन के साथ ही सही, मैं दिवाली तो मना रही हूं। फिर मैंने उसका पेज खोला और फिर मैंने देखा कि उसने हर अभिनेत्री के साथ अपने वीडियो एडिट किए हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “मेरा दिल टूट गया था। मैं बहुत दुखी थी। लेकिन मुझे उनकी एडिटिंग स्किल्स बहुत पसंद हैं और मैं वाकई प्रार्थना करती हूं और उम्मीद करती हूं कि वह अपनी कला का इस्तेमाल सही कामों के लिए करें। लेकिन कृपया उन्हें बुरी बातें न कहें। हो सकता है कि उनका इरादा बुरा न रहा हो। और मैं बस यही उम्मीद करती हूं कि वो और लोगों का दिल न तोड़ें।”

  • admin

    Related Posts

    बिना अनुमति आवाज-चेहरा इस्तेमाल नहीं: जुबिन नौटियाल याचिका पर हाईकोर्ट का बड़ा निर्देश

    नई दिल्ली मशहूर गायक जुबिन नौटियाल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने उनकी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए एआई प्लेटफॉर्म्स और ऑनलाइन माध्यमों…

    तारा सुतारिया का नया आशियाना: सपनों के घर की पहली झलक पेश की

    मुंबई   अभिनेत्री तारा सुतारिया अपने काम से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं। उन्होंने हाल ही में नया घर ले लिया है। सोमवार को अभिनेत्री ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ‘गौतम गंभीर की राजनीति से टीम इंडिया को नुकसान’—पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का विवादित बयान

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 2 views
    ‘गौतम गंभीर की राजनीति से टीम इंडिया को नुकसान’—पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का विवादित बयान

    पिता के लिए दौड़े रिंकू सिंह, आनन-फानन में छोड़ा भारतीय टीम का कैंप

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 3 views
    पिता के लिए दौड़े रिंकू सिंह, आनन-फानन में छोड़ा भारतीय टीम का कैंप

    AIU का बड़ा एक्शन: डोपिंग टेस्ट से बचने पर भारतीय धाविका पूजा आत्माराम पर 3 साल का प्रतिबंध

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 2 views
    AIU का बड़ा एक्शन: डोपिंग टेस्ट से बचने पर भारतीय धाविका पूजा आत्माराम पर 3 साल का प्रतिबंध

    जिम्बाब्वे के खिलाफ यह स्कोर बनाएगा टीम इंडिया का सुपरहिट RNR, पूरा गणित देखें

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 2 views
    जिम्बाब्वे के खिलाफ यह स्कोर बनाएगा टीम इंडिया का सुपरहिट RNR, पूरा गणित देखें

    चेस के मंच पर गुकेश का कमाल, प्राग महोत्सव में पहली ट्रॉफी की आस

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 2 views
    चेस के मंच पर गुकेश का कमाल, प्राग महोत्सव में पहली ट्रॉफी की आस

    सेमीफाइनल की रेस में टिके रहने को भारत का मास्टरस्ट्रोक, किस खिलाड़ी पर गिरेगी गाज?

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 2 views
    सेमीफाइनल की रेस में टिके रहने को भारत का मास्टरस्ट्रोक, किस खिलाड़ी पर गिरेगी गाज?