जूनियर राष्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में एमपी की बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, दो खिलाड़ियों ने रजत पदक किया अपने नाम

सागर

मध्य प्रदेश की बेटी ने एक बार फिर अपने शहर का ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। सागर की रहने वाली गरिमा यादव ने जूनियर राष्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है।

जानकारी अनुसार, दसवीं सब जूनियर राष्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन तमिलनाडु में 27 दिसंबर से 2 जनवरी तक किया गया था। जिसमें सागर जिला मिनी गोल्फके पांच खिलाड़ियों ने शिरकत की थी। महिला वर्ग में गरिमा यादव ने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। सागर की गरिमा यादव ने डबल्स इवेंट में स्वर्ण और कांस्य पदक जीता है। गरिमा के पिता अनिरुद्ध यादव किराए से वॉटर प्लांट लिए हुए हैं, जिसका वे काम करते हैं। उनकी दो बेटियां हैं जिसमें गरिमा बड़ी बेटी है। मकरोनिया आनंद नगर निवासी अनिरुद्ध अपनी बेटियों को बेटों की तरह रखते हैं।

गरिमा यादव अब इवेंट में सागर का नाम रोशन करने के बाद शहर वापस लौट रही हैं। परिवार के लोगों ने उनके स्वागत की तैयारी भी कर रखी है। वहीं बालक वर्ग में शौर्यवर्धन जयशेकर एवं सत्यनारायण रैदास ने टीम इवेंट में रजत पदक अपने नाम किया। सृजन बिल्थरे ने टीम इवेंट में रजत पदक अपने नाम किया एवं निशांत आठिया ने टीम इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया।

सागर डिस्ट्रिक्ट मिनी गोल्फ के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश मिनि गोल्फके सेकेट्री कौशल शिवरे एवं इंडिया मिनी गोल्फसेकेट्री सूरज एवं सागर डिस्ट्रिक्ट मिनि गोल्फ फेडरेशन के सभी सदस्य मिलिंद देवस्कर, संजय जैन, आरिफ अंसारी, विक्रम श्रीवास्तव, अनवर खान, उमर कुरैशी ने कोच जीशान कुरैशी एवं खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ की। इसके साथ ही उज्जवल भविषय की कामना की। गरिमा यादव दीपक मेमोरियल स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा हैं।

  • admin

    Related Posts

    सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्री सम्मेलन में लेंगे भाग

    भोपाल. सहकारिता मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने मध्यप्रदेश सहकारिता विभाग में किये गये नवाचार एवं उपलब्धियों से संबंधित प्रजेंटेशन तैयार करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि केन्द्र…

    टोल-फ्री नम्बर 1962 बना लाइफ लाइन, घोड़े के बच्‍चे को मिला नया जीवन

    भोपाल. पशुओं को सही समय पर घर पर ही बेहतर इलाज की सुविधा मिले, इसके लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा 1962 टोल फ्री नंबर का संचालन किया जा रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 3 views
    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 1 views
    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 0 views
    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज