MPPSC Recruitment 2025: फूड सेफ्टी ऑफिसर के कई पदों पर निकली है भर्ती, 1 लाख तक सैलरी, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन?

 मध्य प्रदेश में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। मप्र लोक सेवा आयोग ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी (Food Safety Officer) के विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू होगी और 10 अगस्त 2025 (रात 12 बजे तक) तक चलेगी।आवेदन करने के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

परीक्षा की तारीख , परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा। त्रुटि सुधार केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा, जिसके लिए प्रति सत्र 50 रुपये का शुल्क देय होगा। नाम में किसी भी प्रकार का संशोधन मान्य नहीं होगा। आवेदन-पत्र में हुई किसी भी त्रुटि का सुधार परीक्षा अथवा साक्षात्कार के स्तर पर नहीं किया जा सकेगा।

कुल पद: 67

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना हेतु केवल वही जन्मतिथि मान्य होगी, जो अभ्यर्थी की 10वीं कक्षा (हाई स्कूल) की अंकसूची में दर्ज हो।

योग्यता:  खाद्य प्रौद्योगिकी,डेयरी प्रौद्योगिकी,जैव प्रौद्योगिकी,तेल प्रौद्योगिकी,कृषि विज्ञान,पशु चिकित्सा विज्ञान, जैव-रसायन,सूक्ष्म जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, मेडिसिन में से किसी एक विषय में ग्रेजुएशन, पीजी या पीएचडी डिग्री होनी चाहिए। या फिर कोई अन्य बराबर का योग्यता जो केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हो।

आवेदन शुल्क : मध्य प्रदेश के मूल निवासी SC, ST, OBC (NCL), EWS और दिव्यांगजन वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। अन्य सभी श्रेणियों के लिए शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है।

सैलरी: हर महीने ₹36,200 से ₹1,14,800 के वेतनमान पर नियुक्त किया जाएगा। इसके साथ ही, उन्हें राज्य सरकार के नियमानुसार महंगाई भत्ता और अन्य लाभ भी दिए जाएंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां

    ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 11 जुलाई 2025
    ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 10 अगस्त 2025 दोपहर 12:00 बजे तक।
    ऑनलाइन एप्लीकेशन में त्रुटि सुधार 16 जुलाई से 12 अगस्त दोपहर 12:00 बजे तक।

admin

Related Posts

इंटर्नशिप में रुचि रखते हैं? NHAI दे रहा है 20 हजार रुपये स्टाइपेंड के साथ शानदार अवसर

नई दिल्ली इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के छात्रों के लिए एक शानदार अवसर है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इंटर्नशिप के लिए आवेदन मांगे हैं, जिसमें छात्रों को न…

झारखंड में 942 डॉक्टरों की भर्ती पर मुहर, JPSC को भेजा गया प्रस्ताव

रांची  राज्य के मेडिकल कॉलेजों, सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में शीघ्र ही 942 चिकित्सकों की नियुक्ति होगी। स्वास्थ्य विभाग ने रिक्त पड़े कुल 942 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 0 views
गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 0 views
किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया