MPESB Constable Recruitment 2025: 10वीं पास के लिए 7,500 पद, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

भोपाल 

कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल की ओर से MPESB Police Constable 2025 के पदों पर भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार मध्य प्रदेश में बतौर पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, वे पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।  इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 29 सितंबर, 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन फॉर्म में संशोधन करने की अंतिम तिथि 04 अक्टूबर, 2025 निर्धारित की गई है। बता दें, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से पुलिस कॉन्स्टेबल के कुल 7500 पदों पर नियुक्ति की जाएी। उम्मीदवार एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

परीक्षा शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 500 रुपये, मध्य प्रदेश के एससी एवं एसटी, ईडब्ल्यूएस, उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 250 रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा, पुलिस विभाग की विभागीय परीक्षा में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के एससी एवं एसटी और ईडब्ल्यूएस के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये निर्धारित की गई है।

इस दिन होगी परीक्षा

कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल की ओर से पुलिस कांस्टेबल 2025 की भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित कराई जाएगी। यह परीक्षा दो पाली में आयोजित कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली 2.30 से लेकर 04.30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं व इसके समकक्ष कक्षा उत्तीर्ण की हो। इसके अलावा, अनुसूचित जाति उम्मीदवार कक्षा आठवीं व इसके समकक्ष कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु-सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही मध्य प्रदेश के सामान्य पुरुष, ओबीसी और अन्य प्रदेश के अधिवासी उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, महिला और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 38 वर्ष निर्धारित की गई है।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को दूसरे चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए आमंत्रित किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान, बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि, विज्ञान और गणित विषय से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं किया गया है। बता दें, इस भर्ती परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 19,500 रुपये से लेकर 62,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे। 

 

admin

Related Posts

PSTST-2025: RCI विशेष शिक्षा कॉलम में सुधार के लिए पोर्टल फिर से सक्रिय

PSTST-2025: RCI विशेष शिक्षा कॉलम में सुधार के लिए पोर्टल फिर खुला भोपाल मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा–2025 के आवेदन पत्र में कॉलम 7.7…

MP बोर्ड अपडेट: 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से होंगी शुरू

 भोपाल मध्यप्रदेश के सरकारी, निजी स्कूलों और मदरसों के कक्षा 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है. राज्य शिक्षा केंद्र ने साफ किया है कि इस साल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 3 views
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार