रीवा में हुई एमपी टूरिज्म इन्फ्लूएंसर मीट, पंचायत सीरीज की अभिनेत्री सुसान्विका सिंह भी हुई शामिल

रीवा

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने इन्फ्लुएंसर्स से कहा कि मध्यप्रदेश जैव विविधताओं से समृद्ध प्रदेश हैं। विंध्याचल प्राकृतिक सौंदर्य से आच्छादित हैं। यहां के जलप्रपात विदेशों से भी अच्छे हैं। उन्होंने इन्फ्लुएंसर्स से आग्रह किया कि प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को देश और दुनिया के सामने लाने के लिए सहभागी बनें और अपने कॉटेंट में विंध्य क्षेत्र के पर्यटन स्थलों की खूबसूरती को भी शामिल करें।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश के अनछुए और दर्शनीय स्थलों को बढ़ावा देने और प्रदेश के पर्यटन को डिजिटल माध्यम से देश–दुनिया से अवगत कराने के उद्देश्य से रीवा टूरिज्म कॉन्क्लेव के अंतर्गत रीवा स्थित होटल सायाजी में 'एमपीटी इन्फ्लुएंसर मीट' का आयोजन किया। इस मीट में प्रदेश के साथ–साथ अन्य राज्यों के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने हिस्सा लिया। जिसमें पैनल डिस्कशन के साथ–साथ इन्फ्लुएंसर्स फन गेम्स, फन क्विज, वीआर एक्सपीरियंस और “कैप्शन दिस” जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया।

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने मध्यप्रदेश के साथ–साथ अन्य स्थानों के कॉन्टेंट क्रिएटर्स द्वारा यहां की खूबसूरती को लेकर बहुत अच्छा कॉटेंट तैयार कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम डॉ. इलैयाराजा टी ने कहा कि मध्यप्रदेश की परंपरा के अनुसार हम पर्यटकों का यहां स्वागत करते हैं। उज्जैन में हमने समृद्ध विरासत को संजोते हुए नवनिर्मित होटल सम्राट विक्रमादित्य द हेरिटेज को शुरू किया है, जो आध्यात्मिकता का अनुभव की अनूठी यात्रा के साथ आधुनिकता से भी अवगत कराएगा।

अपर प्रबंध निदेशक, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड सुबिदिशा मुखर्जी ने कहा कि मध्यप्रदेश में यूनेस्को की स्थायी सूची में शामिल 3 धरोहरों में खजुराहो, भीमबेटका और सांची के स्तूप हैं और 15 धरोहरें अस्थायी सूची में शामिल हैं। दो ज्योतिर्लिंग और दो शक्तिपीठ हैं और 241 होम स्टे हैं। फिल्म फ्रेंडली इस प्रदेश में 400 से अधिक फिल्मों, वेब सीरीज, टीवी शो की शूटिंग हो चुकी हैं। सुमुखर्जी ने इन्फ्लुएंसर्स से आह्वान किया कि वे मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों पर अच्छे कॉन्टेंट तैयार कर देश–दुनिया के सामने लाएं।

मध्यप्रदेश में सुकून और प्रसन्नता

पैनल डिस्कशन में अभिनेत्री सुसान्विका सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में सुकून एवं शांति हैं। यहां प्रकृति ने हमें उपहार के रूप में ऐसे सुंदर स्थान दिए हैं, जिन्हें देखकर मन प्रसन्न हो जाता है। उन्होंने कहा कि पंचायत वेबसीरीज को दर्शकों का खूब प्यार मिला है और इसकी वजह मध्यप्रदेश की खूबसूरती है, जिन लोकेशन्स पर इसे फिल्माया गया। उन्होंने भविष्य में मध्यप्रदेश में शूट होने वाले प्रोजेक्ट्स पर काम करने की इच्छा जताई। इंफ्लुएंसर सिद्धार्थ जोशी, अनुनय सूद ने भी संबोधित किया।

 

  • admin

    Related Posts

    शिवराज सिंह चौहान का महत्वपूर्ण ऐलान, किसानों की आय बढ़ाने के लिए साझा किया नया फॉर्मूला

     बुदनी एमपी के सीहोर जिले के बुदनी केंद्रीय कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान में आयोजित 'कृषि एक्सपो-2026' के दूसरे दिन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों और…

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी जानकारी, मुख्यमंत्री निवास में होगी बहनों की पंचायत

    मुख्यमंत्री निवास में होगी बहनों की पंचायत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव बहनों का आशीर्वाद हमें निरंतर प्राप्त हो रहा है : बहनों से संवाद का क्रम जारी रहेगा मुख्यमंत्री डॉ.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

    • By admin
    • March 25, 2026
    • 0 views
    IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

    इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 1 views
    इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

    आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

    भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 0 views
    भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

    दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 0 views
    दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

    महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 1 views
    महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका