सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कांग्रेस के EVM आरोपों पर दिया करारा पलटवार

बुरहानपुर 
बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद भी नेताओं की जुबानी जंग जारी है. इस चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है, जिसके बाद सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा और एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ईवीएम मशीन पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सरकार पर महिलाओं के वोट 10 हजार में खरीदने के आरोप लगाए हैं. इसके बाद खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार किया है.

जहां कांग्रेस जीतती है वहां ईवीएम सही, जहां हारी वहां खराब

खंडवा सांसद ने कहा, '' जिन प्रदेशों में कांग्रेस चुनाव जीतती है, वहां चुनाव निष्पक्ष मानती है, लेकिन जिन प्रदेशों में चुनाव कांग्रेस हारती है, कांग्रेस वहां चुनाव आयोग और बीजेपी सरकार पर सवाल उठाती है.'' बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कांग्रेस नेताओं को नसीहत देते हुए कहा, '' यदि इस चुनाव में कांग्रेस जनता की नब्ज़ को टटोलती तो उनकी ऐसी दुर्गति नहीं होती, जबकि बीजेपी जनता की योजनाओं पर विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ती है. बिहार चुनाव के परिणामों पर अनर्गल बयानबाजी देने की बजाय कांग्रेस के नेताओं को बिहार की जनता से पूछना चाहिए कि उन्होंने किसे वोट दिया, इससे उनकी सारी शंका दूर हो जाएगी.''

कांग्रेसी अपना घर भरते हैं, बीजेपी वादा पूरा करती है : पाटिल

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आगे कहा, '' कांग्रेस सरकार के समय उनके अब्बा और सचिव केंद्र से 1 रु डालते थे, यहां तक आते-आते 15 पैसे मिलते थे. बाकी 85 पैसे से इनके घर भरते थे. हमारी सरकार जनता से जो वादा करती है, उसे पूरा किया जाता हैं. सिंगल क्लिक के जरिए किसानों के खातें में सीधे 6 हजार रु किसान सम्मान निधि ट्रांसफर की जाती है. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूरा ढाई लाख सीधे हितग्राही के खातें में भेजते हैं.''

उन्होंने आगे कहा, '' कांग्रेस और बीजेपी में यही फर्क है, हमारी सरकार जन हितैषी हैं, हम जनता की मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखते हैं, यही वजह है कि जनता ने बिहार चुनाव में एनडीए को चुना है.''

admin

Related Posts

नए मंत्री और हटने वाले मंत्री: राज्य में मंत्रिमंडल में जल्द बड़ा बदलाव

भोपाल  मध्यप्रदेश की राजनीति में महा फेरबदल का बिगुल बज गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की दिल्ली में हुई अहम बैठकों के बाद अब कैबिनेट…

BJP का नया चुनावी प्लान, बंगाल में 140 कैंडिडेट्स और पिछली गलतियों का सबक

कलकत्ता पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। खबर है कि इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इंदौर में 43 वर्षों बाद राष्ट्रीय सीनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 32 राज्यों से 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 0 views
इंदौर में 43 वर्षों बाद राष्ट्रीय सीनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 32 राज्यों से 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया के क्रिकेटर ने वैष्णो देवी में माथा टेका, मां के दरबार में पहुंचे

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 0 views
T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया के क्रिकेटर ने वैष्णो देवी में माथा टेका, मां के दरबार में पहुंचे

वीवीएस लक्ष्मण की यादगार पारी का रहस्य, 281 रन किस बैट से बनाए? अब सामने आया जवाब

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 1 views
वीवीएस लक्ष्मण की यादगार पारी का रहस्य, 281 रन किस बैट से बनाए? अब सामने आया जवाब

वर्ल्ड कप के बाद विराट-रोहित की नई मांग, BCCI से वनडे मैच बढ़ाने की अपील

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 3 views
वर्ल्ड कप के बाद विराट-रोहित की नई मांग, BCCI से वनडे मैच बढ़ाने की अपील

धोनी को नीचे भेजना सही नहीं, 8-9 पर बैटिंग पर पुजारा ने उठाए सवाल

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 1 views
धोनी को नीचे भेजना सही नहीं, 8-9 पर बैटिंग पर पुजारा ने उठाए सवाल

दबाव और चुनौती ही असली मजा है: जसप्रीत बुमराह

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 2 views
दबाव और चुनौती ही असली मजा है: जसप्रीत बुमराह