MP बोर्ड: 5वीं और 8वीं की परीक्षा में लांग आंसर सवाल घटाए गए, नंबरिंग पर कोई असर नहीं

भोपाल
मध्य प्रदेश बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में पांचवीं एवं आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा मार्च 2026 में आयोजित की जा सकती है। राज्य शिक्षा केंद्र ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इन दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा एनसीईआरटी द्वारा निर्धारित पाठ्यपुस्तकों और पाठ्यक्रम के आधार पर होगी।

परीक्षा परिणाम का आकलन अर्द्धवार्षिक परीक्षा (20 अंक), लिखित परीक्षा (60 अंक) और प्रोजेक्ट कार्य (20 अंक) के आधार पर किया जाएगा। इस बार प्रश्नपत्रों में बदलाव किया गया है। प्रत्येक विषय में दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की संख्या कम होगी, जबकि अति लघुउत्तरीय और लघुउत्तरीय प्रश्नों की संख्या अधिक रखी जाएगी।

साथ ही 10 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न भी शामिल होंगे। अर्द्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन भी ब्लू प्रिंट के आधार पर किया जाएगा। सरकारी स्कूलों के लिए प्रश्न-पत्र राज्य स्तर से तैयार कराए जाएंगे, जबकि निजी स्कूलों को ब्लू प्रिंट के अनुसार स्वयं प्रश्न-पत्र तैयार करने होंगे।

पांच अंक के चार दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे

दोनों कक्षाओं में पांच अंक के चार दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे। वहीं छह-छह प्रश्न अति लघुउत्तरीय व लघुउत्तरीय होंगे। इसके अलावा पांच बहुविकल्पीय व पांच रिक्त स्थान के प्रश्न होंगे।

33 प्रतिशत अंक लाना होगा

प्रत्येक विषय की लिखित परीक्षा व आंतरिक मूल्यांकन में अलग-अलग न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। प्रत्येक विषय के बाह्य एवं आंतरिक मूल्यांकन में न्यूनतम अर्हकारी अंक प्राप्त नहीं करने वाले विद्यार्थियों को पुन: परीक्षा में शामिल होना होगा। पुन: परीक्षा में भी फेल होने वाले विद्यार्थियों को उसी कक्षा में रोका जाएगा।

लिखित परीक्षा का अंक योजना

    छमाही परीक्षा – 20 अंक
    वार्षिक परीक्षा (लिखित) – 60 अंक
    आंतरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट कार्य) – 20 अंक

इस तरह के होंगे लिखित परीक्षा के प्रश्नों का पैटर्न

    कुल प्रश्नों की संख्या – 26
    बहु विकल्पीय प्रश्न – पांच अंक (पांच प्रश्न)
    रिक्त स्थान की पूर्ति वाले प्रश्न – पांच अंक (पांच प्रश्न)
    अति लघुउत्तरीय प्रश्न -12 अंक (छह प्रश्न)
    लघु उत्तरीय प्रश्न -18 अंक (छह प्रश्न)
    दीर्घ उत्तरीय प्रश्न – 20 अंक (चार प्रश्न)

इससे ज्यादा नंबर नहीं कटेंगे

    पांचवीं व आठवीं की बोर्ड परीक्षा फरवरी या मार्च में आयोजित की जाएगी। इसमें लिखित परीक्षा 60 अंक के होंगे। इस बार दीर्घ उत्तरीय प्रश्न कम होंगे, ताकि अगर कोई विद्यार्थी नहीं कर पाया तो उसके अधिक अंक नहीं कटेंगे। – ब्रजेश सक्सेना, मूल्यांकन अधिकारी, राज्य शिक्षा केंद्र

 

admin

Related Posts

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में 144 नॉन-टीचिंग पदों के लिए भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

नई दिल्ली सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (सीएसयू) ने नॉन-टीचिंग के विभिन्न 144 पदों पर भर्ती के…

CBSE का नया कदम: काउंसलरों की स्किल टेस्टिंग, AI आधारित परीक्षा का प्रस्ताव

 नई दिल्ली केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शिक्षा को आधुनिक बनाने और छात्रों के कल्याण के लिए एक नए पहल की शुरुआत की है. बोर्ड ने स्कूल काउंसलरों और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 1 views
एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 1 views
डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 2 views
क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 2 views
Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई