MP Assistant Professor Recruitment :फिजिक्स शिक्षक इंटरव्यू फिक्स, पांच विषयों के लिए अभी इंतजार जारी

इंदौर
 मध्य प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों के खाली पदों को भरना है। सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 की प्रक्रिया ढाई साल बाद भी अधूरी है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 35 विषयों में सहायक प्राध्यापक के लिए परीक्षा करवाई थी, जिसमें 1669 पदों के लिए 40 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किए थे।

लिखित परीक्षा के परिणाम आने के बाद अभी तक 29 विषयों में इंटरव्यू हो पाए हैं। अभी छह विषयों में चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू का इंतजार है। अधिकारियों के मुताबिक अगस्त के अंतिम सप्ताह से प्रक्रिया रखी गई है।

फिजिक्स, केमिस्ट्री, अर्थशास्त्र, जूलॉजी, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र विषय में 692 पद हैं। आयोग ने सिर्फ फिजिक्स विषय में इंटरव्यू की तारीख निर्धारित की है। 28 अगस्त से चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया है, जिसमें 115 पद रहेंगे।

यह प्रक्रिया सितंबर तक चलेगी। इस दौरान गणेश चतुर्थी और नवरात्र जैसे बड़े त्योहार भी है। ऐसे में इंटरव्यू में समय लग सकता है। जबकि पांच विषयों के इंटरव्यू की तारीख आयोग ने अभी घोषित नहीं की है। इस वजह से चयनित उम्मीदवार परेशान हो रहे हैं।

ग्रंथपाल और खेल अधिकारी पद भी खाली

आयोग ने ग्रंथपाल और खेल अधिकारी पद के लिए भी भर्ती परीक्षा करवाई है। रिजल्ट घोषित हुए आठ महीने बीत चुके हैं, मगर ग्रंथपाल और खेल अधिकारी (255 पद) के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया अटक गई है। आयोग की तरफ से साक्षात्कार की तारीख को लेकर अभी तक कोई स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।

977 पद पर हुए इंटरव्यू

आयोग ने सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 करवाई है, जिसमें 35 विषयों में 1669 पद रखे हैं। लॉ, संस्कृत, गृह विज्ञान, इतिहास, गणित, हिंदी, अंग्रेजी, बॉटनी, कामर्स, जियोलॉजी, उर्दू, फिलासफी, म्यूजिक वोकल, सांख्यिकी, नृत्य सहित 29 विषयों में 977 पदों के लिए इंटरव्यू हुए हैं।

admin

Related Posts

वर्दी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी और दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगी आयु सीमा में भारी छूट

वर्दी पहनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. केंद्र सरकार ने दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल (कार्यकारी) के पदों पर भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव करते…

संसद में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए पद, जानें कैसे करें आवेदन

क्या आप भी संसद में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं? अगर हां तो आपके पास पद से जुड़ी योग्यता होना अनिवार्य है. इन जॉब पोस्ट पर अप्लाई करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 4 views
लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI